कंगना का आरोप, सुल्तान फिल्म रिजेक्ट करने के बाद आदित्य चोपड़ा ने दी थी धमकी, कहा- तुम अब खत्म.....

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में हंगामा जारी है। इस बीच कंगना रनौत ने भी कई फिल्म मेकर्स और बड़े एक्टर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंगना ने दावा किया है कि एक फिल्म रिजेक्ट करने पर यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने उन्हें धमकी दी थी। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है आखिर क्यों वो बॉलीवुड के तीनों खान्स के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। इससे पहले उन्होंने एक बयान में पद्मश्री लौटाने की बात कही थी।

सुल्तान को किया था रिजेक्ट

सुल्तान को किया था रिजेक्ट

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी थी। इसके बाद से वो खान्स के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। इस बीच आदित्य चोपड़ा उनके घर आए और सुल्तान मूवी की स्क्रिप्ट सुनाई। कंगना के मुताबिक उन्होंने आदित्य के साथ मीटिंग तय की, ताकी फिल्म के लिए मना करके माफी मांग सकें। इसी बीच मीडिया में खबर आई कि कंगना ने सुल्तान मूवी के लिए मना कर दिया है। जिस पर आदित्य भड़क गए। उन्होंने कंगना को मैसेज किया और कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे मना करने की। तुम अब खत्म हो।

Recommended Video

    Sushant Case: Kangana Ranaut बोलीं, आरोप साबित नहीं हुए तो लौटा दूंगी Padma Shri | वनइंडिया हिंदी
    पद्मश्री क्यों करेंगी वापस?

    पद्मश्री क्यों करेंगी वापस?

    इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि अगर वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर किए गए अपने दावे को साबित नहीं कर पाती हैं, तो वे अपना पद्मश्री सम्मान लौटा देंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे भी समन किया और मैंने उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि मैं मनाली में हूं, आप किसी को यहां भेज सकते हैं और मैं अपना बयान दे दूंगी, लेकिन मुझे अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। कंगना ने कहा कि मैं आपको बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ कहा है तो मैं उसे साबित कर सकती हूं, कुछ बातें जो लोगों के सामने नहीं हैं अगर मैं उसे साबित नहीं कर पाती तो अपना पद्मश्री सम्मान वापस लौटा दूंगी।

    नेपोटिज्म पर बहस जारी

    नेपोटिज्म पर बहस जारी

    बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस जारी है। कंगना ने कई स्टार्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े फिल्म मेकर्स का साथ उन्हें मिल रहा है। हाल ही में फिल्म मेकर आर. बाल्की ने नेपोटिज्म के समर्थन में एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आप आलिया भट्ट और रणवीर कपूर से अच्छा एक्टर खोज के लाते हैं, तो मैं आपके साथ नेपोटिज्म पर बहस कर सकता हूं। इस पर शेखर कपूर ने बहुत ही तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बाल्की आपके लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है, लेकिन मैंने कल रात Kai Po Che देखी। जिसमें तीन नए यंग एक्टर एक साथ हैं और उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि Kai Po Che में सुशांत सिंह राजपूत भी थे।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+