तो क्या वो गोलगप्पे बेचेगा? सांसद कंगना रनौत ने शंकराचार्य की टिप्पणी पर दिया तीखा रिएक्शन
Kangana Ranaut's reaction on Shankaracharya: 'ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी पर भाजपा सांसद और दिग्गज एक्ट्रेस कंगना रनौत भड़क उठी हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे का पक्ष लेते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को करारा जवाब दिया है।
अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बॉलीवुड की "पंगा क्वीन" कंगना रनौत ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का पक्ष लेते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान का जवाब देते हुए कहा शंकराचार्य जी ने गलत शब्दावली और अपने प्रभाव और धार्मिक शिक्षा का दुरुपयोग किया है।

बता दें हाल ही में संपन्न हुई अनंत अंबानी की शादी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आर्शीवाद देने पहुंचे थे। इस दौरान मुंबई में उन्होंने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे से बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
यहां पर उन्होंने 2022 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के पतन का जिक्र करते हुए एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि हिंदू धर्म के सिद्धांतों में, विश्वासघात को सबसे बड़े पापों में से एक माना जाता है, और जो लोग विश्वासघात करते हैं वे हिंदू नहीं हो सकते। जिस पर बवाल मचा हुआ है।
सांसद कंगना रनौत ने भी शंकराचार्य के इस बयान पर प्रतिक्रिया देत हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा राजनीति में गठबंधन , समझौता और एक पार्टी का विभाजन होना बहुत ही सामान्य और संवैधिानिक बात हैं। ऐसे तो कांग्रेस पार्टी का विभाजन 1907 में इसके बाद फिर 1971 में हुआ। अगर राजनीति में राजनीतिज्ञ राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा?
इसके साथ ही कंगना रनौत ने लिखा शंकराचार्य जी ने उनकी शब्दावली और अपने प्रभाव और धार्मिक शिक्षा का दुरुपयोग किया है। धर्म ये भी कहता है कि अगर राजा ही प्रजा का शोषण करने लगे तो राजद्रोह ही आख़िरी धर्म है। शंकराचार्य जी ने महाराष्ट्र के हमारे माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपमानजनक शब्दावली से ग़द्दार, विश्वासघाती जैसे आरोप लगाते हुए हम सब कि भावनाओं को ठेस पहुचाई है, शंकराचार्य जी इस तरह की छोटी और ओछी बातें करके हिन्दू धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पढ़ें पूरा बयान
बता दें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा थाउद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। सनातत धर्म में विश्वासघात एक बहुत बड़ा पाप है। जिस पर बवाल मचा हुआ है। शंकराचार्य ने कहा था जिस तरीके से विश्वासघात करके एक हिंदूवादी पार्टी को तोड़ा गया और मुख्यमंत्री की कुर्सी से उद्धव ठाकरे को हटाया गया वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा जब तक उद्धव सीएम की कुर्सी पर विराजमान नहीं हो जाते तब तक हम सबके मन की पीड़ा दूर नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications