परिवार संग नालागढ़ के महाराजा के साथ शाही डिनर करने पहुंची Kangana Ranaut, देखिए तस्वीरें और Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते कुछ समय से मुंबई से दूर हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कंगना हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ एक शाही डिनर पर भी गई थीं। जिसकी तस्वीरें उनकी बहन रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। कंगना ने ये शाही डिनर नालागढ़ के महाराजा के साथ किया था। महाराजा ने ही ये डिनर पार्टी होस्ट की थी। रंगोली ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

महाराजा ने मनाली में होस्ट किया डिनर

महाराजा ने मनाली में होस्ट किया डिनर

रंगोली ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारे फैमिली फ्रेंड नालागढ़ के महाराजा वीजेंद्र सिंह ने कंगना और हमारे लिए मनाली में एक डिनर होस्ट किया, बेहद शानदार और अद्भुत होस्ट हैं, बहुत बहुत धन्यवाद।' रंगोली ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें पहली तस्वीर कंगना और नालागढ़ के महाराजा की है। दूसरी तस्वीर रंगोली ने अपने पिता के साथ ली है। जबकि तीसरी तस्वीर में बहुत सारे लोग साथ में नजर आ रहे हैं। सब डिनर के बाद इंजॉय करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में सभी लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और ठंडे मौसम में हाथ सेंक रहे हैं।

कंगना ने भी शेयर की थीं तस्वीरें

कंगना ने भी शेयर की थीं तस्वीरें

रंगोली ने तस्वीरों के साथ ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें बहुत सारे लोग साथ दिख रहे हैं। इस शाही पार्टी में कुछ सजावट भी की गई है। कंगना और रंगोली बहुत सारे लोगों के साथ बैठी दिख रही हैं। इन तस्वीरें में नालागढ़ के महाराजा का परिवार भी नजर आ रहा है। सभी एक साथ इस शाही पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके पहले कंगना ने इस पार्टी के लिए तैयार होने के बाद की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। कंगना इन तस्वीरों में ग्रे कलर की स्टाइलिंश ड्रेस पहने दिख रही हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा है, 'लाइफ में कुछ भी होने का... एक चीज याद रखना- स्टाइल में रहने का... भिडू एटीट्यूड।'

काफी समय से सुर्खियों में हैं कंगना

काफी समय से सुर्खियों में हैं कंगना

वहीं रंगोली ने जो तस्वीर और वीडियो शेयर की हैं, उनपर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इस डिनर नाइट को काफी खूबसूरत बता रहे हैं और कंगना की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कंगना बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई बडे़ खुलासे भी किए हैं। इसके बाद उनकी महाराष्ट्र सरकार से हुई जुबानी जंग किसी से नहीं छिपी। इसी दौरान बीएमसी ने मुंबई में उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। मुंबई जाने के दौरान कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+