सॉल्यूशन पीने की बात कह सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कमलेश का नया वीडियो आया सामने, नए रूप में दिखा
नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर सनसनी बना कमलेश अब एक नए रूप में सामने आया है, जिसमें वो स्कूल ड्रेस में दिख रहा है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इस बच्चे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो क्लिप में कमलेश नाम का 13 साल का बच्चा कूड़ा बीनता दिखाया गया है। कमलेश कूड़ा बीनकर 100 से 200 रुपये तक कमा लेता है और बाद में उसी पैसों से सॉल्यूशन खरीदता है और नशा करता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ। कमलेश का ये वीडियो धीरज शर्मा की डॉक्युमेंट्री फिल्म 'नशेबाज- द डाइंग पीपल ऑफ दिल्ली' से लिया गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद उदय फाउंडेशन ने कमलेश की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। उदय फाउंडेशन ने दिल्ली के एलजी अनिल बैजल, सीमए अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस को ट्वीट किया और लिखा कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर हम सब दुखी हैं, हमें इस बच्चे के बारे में जानकारी दें। इसके बाद इस फाउंडेशन की मदद से कमलेश ने अपनी नई जिंदगी में कदम रखा। आज कमलेश स्कूल जाने लगा है उसको बाकायदा ड्रेस, बस्ता और टाई मिली है। इसके बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कमलेश टाई और बस्ता लिए दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications