'कामसूत्र 3D' एक्ट्रेस सायरा खान की अचानक मौत, बॉलीवुड से कोई शोक जताने तक नहीं आया
मुंबई। कंट्रोवर्शियल फिल्म 'कामसूत्र 3D' की एक्ट्रेस सायरा खान का शुक्रवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सायरा का निधन कार्डियक अटैक की वजह से हुआ है। सायरा खान ने इस फिल्म में शर्लिन चोपड़ा को रिप्लेस किया था। सायरा की मौत पर 'कामसूत्र 3D' के निर्माता रुपेश पॉल ने दुख जताया है। सायरा के निधन पर उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में कहा, मुझे इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। रुपेश ने बताया कि शर्लिन की जगह लेने के बाद सायरा ने बहुत ही मुश्किलों का सामना किया।

उन्होंने कहा कि सायरा के लिए ये किरदार बेहद ही चुनौतीपूर्ण था। वो एक मुस्लिम परिवार से थीं, जो बहुत ज्यादा रूढ़ीवाद परिवार था। इस वजह से सायरा को फिल्म में लेने में हमें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन जब सायरा ने किरदार निभाया तो उन्होंने साबित भी कर दिया कि उनसे बेहतर ये किरदार कोई निभा भी नहीं सकता था। रुपेश ने कहा कि मुझे इस बात का दुख हो रहा है कि सायरा की मौत के बाद इंडस्ट्री में कोई भी शोक जताने नहीं पहुंचा।
रुपेश ने आगे कहा कि मैंने जब ये खबर सुनी तो मुझे झटका लगा। उसके बाद जब मैंने देखा कि किसी ने इसे रिपोर्ट भी नहीं किया तो मुझे ज्यादा शॉक लगा। सायरा जितनी अच्छी अदाकारा थी, उसे उतना काम नहीं मिला। उसका जाना हमारे लिए बेहद दुखद है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। बता दें कि बॉलीवुड में सायरा ने 'कामसूत्र 3D' से अपने एक्टिंग करियर की शरुआत की थी। सायरा ने रीजनल सिनेमा बहुत काम किया और अपनी पहचान बनाई।












Click it and Unblock the Notifications