MP चुनाव: कांग्रेस नेता कमलनाथ का एक और वीडियो हुआ वायरल, मुसलमानों को लेकर कही ये बड़ी बात
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ मुस्लिम को लेकर एक बयान देते दिख रहे हैं। इस वीडियो में कमलनाथ यह कहते हुए देखा और सुने जा सकते हैं कि मुस्लिम कांग्रेस पार्टी के 'वोट बैंक' है। अगर हमें मुस्लिम समुदाय का 90 फीसदी वोट नहीं मिला तो पार्टी को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कमलनाथ अपनी बैठक में शामिल लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं से आगाह रहने के लिए कहते हैं। बता इस बैठक में शामिल होने वाले आधिकतर लोग मुस्लिम समुदाय के थे।

अगर मुसलमान को वोट देना है तो कांग्रेस को वोट दो
सामने आए वीडियो में कमलनाथ बैठक में मुस्लिम कार्ड खेलते नजर आ रहे हैं। कमलनाथ ने अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि, मेरी आपसे विनती यह है कि आप पिछला रिकॉर्ड देख लीजिए। आरएसएस के वोटर्स क्या कर रहे हैं और उसके कार्यकर्ता क्या कह रहे हैं। आरएसएस ने अपने लोगों को फैलाया हुआ है। इनके बारे में आप लोग मुझे जानकारी दीजिए। छिंदवाड़ा की बात करूं तो यहां लोग मुझे आकर बता देते हैं। उनका एक ही स्लोगन है। अगर हिंदू को वोट देना है तो हिंदू शेर मोदी को वोट दो। अगर मुसलमान को वोट देना है तो कांग्रेस को वोट दो। केवल दो लाइन। वे कोई और पाठ पढ़ाने नहीं जाते।

पिछले चुनाव का पोस्टमार्टम करना बहुत जरूरी है
कांग्रेस नेता आगे कहते हैं, ये इनकी रणनीति है और इसमें आप सब को बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। आप से विनती है कि आप पिछला रिकॉर्ड देख लीजिए। ये सब आज इंटरनेट पर है। जहां मुसलमान वोट है वहां कितने प्रतिशत मतदान हुआ और वहां 50-60 प्रतिशत मतदान यदि हुआ तो वहां 90 प्रतिशत वोटिंग क्यों नहीं हुई। पिछले चुनाव का पोस्टमार्टम करना बहुत जरूरी है। मुसलमान समाज के यदि 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े तो हमें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आप 80 के दशक की बात कर रहे हैं जबकि मैं 90 के दशक की बात कर रहा हूं और हमारे समाने आंकड़े हैं।
बीजेपी की मांग कमलनाथ हो गिरफ्तार
बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है अनुसूचित जाति-जनजाति सहित पूरे हिंदू समाज का खुला अपमान, कमलनाथ को चाहिए सिर्फ मुसलमान, सिखों के नरसंहार के बाद अब मध्य प्रदेश को सांप्रदायिक आग में झोंकने की नापाक कोशिश कमलनाथ को गिरफ्तार किया जाए। राहुल गाँधी इसे प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाएं।












Click it and Unblock the Notifications