केजरीवाल की ‘चुप्पी’ पर इस एक्टर ने ली चुटकी, कहा– पता करो कहीं फेविकॉल तो नहीं पी गए
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विवादों से पुराना नाता है। अपने बयानों की वजह से वो सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से केजरीवाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। वो अब न तो प्रेस कॉफ्रेंस कर नेताओं को आरोप लगा रहे हैं और न ही बिना सबूत के बड़े-बड़े दावे पेश कर रहे हैं।

मीडिया से दूरी बनाने के चलते केजरीवाल को लेकर चुटकियां ले रहे हैं। बॉलिवुड अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने ट्विट कर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल किया है। उन्होंने ट्विट करके अरविंद केजरीवाल से चुटकी लेते हुए लिखा है कि 'दोस्तों पता तो करो, केजरीवाल जी कहीं रायता समझ कर, फेविकॉल तो नहीं पी गये, बहुत दिनो से चुप हैं!!'
केआरके के इस ट्विट पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी है। कोई केजरीवाल की चुप्पी के कारण गिनवा रहा है तो कोई केआरके को चुप रहने की सलाह दे रहा है। आपको बता दें कि केआरके अपने ट्विट को लेकर हमेशा से ट्रोल होते रहे है।












Click it and Unblock the Notifications