महाराष्ट्र में हमारे विधायक बिकाऊ नहीं है, आसाम गुजरात में बैठकर महाराष्ट्र का फैसला नहीं होगा: कमल नाथ
सागर, 26 जून। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाराष्ट्र में सरकार की खरोद-फरोक्त और राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि महराष्ट्र में हमारे विधायक बिकाऊ नहीं हैं। मैं मुम्बई गया था, 44 में से 41 विधायक से मिला, 3 रास्ते में थे, उनसे फोन पर बात हुई है। उद्धव ठाकरे, शरद पवार से बात हुई है। उनका कहना है महाराष्ट्र का फैसला आसाम और गुजरात में बैठकर नहीं होगा। कमलनाथ बोले कि भाजपा की गोद में बैठे विधायक मुंबई आएं और विधायक दल की बैठक में जिसको नेता चुनना है उसे चुन लें। कमलनाथ रविवार को कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के पक्ष में सागर में रोड-शो करने पहुंचे थे।

मप्र के सागर में कमलनाथ ने शिवराज सरकार को जमकर घेरा, उन्होंने कहा कि शिवराज सिर्फ टेलीविजन की बात करत हैं, विजन की नहीं, उनके पास कोई विजन नहीं है। स्मार्ट सिटी का विकास तभी होगा जब उनके पास विजन होगा। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की स्मार्ट सिटी का मतलब भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार का मतलब स्मार्ट सिटी है। स्मार्ट सिटी वह कहलाती है, जहां महानगर जैसा विकास होता है।
सागर को इंदौर बनाने की कहते थे, छिंदवाडा तक नहीं बना पाए
कमलनाथ ने बताया कि शिवराज सिंह कहते थे सागर को हम इंदौर जैसा महानगर बना देंगे, वर्तमान में सागर की हालत किसी से छिपी नहीं है। शिवराज सागर को इंदौर तो ठीक छिंदवाडा तक नहीं बना पाए। मैं जब केंद्रीय मंत्री था तब सागर झील के विकास के लिए काफी पैसा दिया था, लेकिन वह उस पैसे का सदुपयोग भी नहीं कर सके।
सागर के भाजपा विधायक को दिया जवाब
सागर से विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा कमलनाथ पर उनके घर में फूट डालने के षडयंत्र के सवाल पर कमलनाथ बोले कि सागर में पूर्व सांसद डालचंद्र जैन भी कांग्रेसी थे, उनके घर में किसने फूट डलवाई, ये सबको पता है। निधि सुनील जैन सागर के सबसे सक्षम प्रत्याशी हैं और सागर की मांग की वजह से उन्हें टिकट दिया है। वो राजनीतिक नही समाजसेवी हैं और उनके साथ जन समर्थन भी है।
अरुणोदय चौबे पर झूठे मामलों का हिसाब लिया जाएगा
सागर जिले में कमलनाथ के कट्टर समर्थक पूर्व विधायक के भाजपा में जाने के सवाल पर कमलनाथ ने दो टूक कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं, उनकी बात मत कीजिए, उनसे दो-तीन दिन में मेरी बात होती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि अरुणोदय चौबे पर भाजपा झूठे केस लाद रही है, दबाव बना रही है, 16 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, हम एक-एक मामले का हिसाब लेंगे।
नया नारा दिया, अबकी बार बदल दे शहर सरकार
कमलनाथ में सागर के लिए नया नारा दिया है कि अबकी बार बदल दें शहर सरकार। दुर्भाग्य है सागर का यहां नौजवानों के रोजगार एजुकेशन हब के बारे में कोई कार्य नहीं दिया रहे हैं यहां की बच्ची बच्चे पढ़ने के लिए कोटा जा रहे हैं यह आपके बच्चों के भविष्य का सवाल है सागर का भविष्य सुरक्षित रहें हमारे बच्चे सुरक्षित रहें इसलिए कांग्रेस को जिताएं और 16 माह बाद पूर्ण बहुमत से जा हमारी सरकार आएगी तो हम नया इतिहास बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications