आप नहीं कह सकते कि देश में हिन्दू आतंकवाद नहीं है: कमल हासन

नई दिल्ली। अभिनेता कमल हासन ने अपने एक लेख में कहा है कि दक्षिणपंथी लोग अब हिंसा पर उतारू हो रहे हैं और आप ये नहीं कह सकते कि ये ताकते आतंक नहीं फैला रही हैं और देश में हिन्दू आतंकवाद नहीं है। कमल हासन ने तमिल की साप्ताहिक पत्रिका 'आनंदा विकटन' में ये लेख लिखा है। इस लेख में उन्होंने दक्षिणपंथियों को निशाने पर लिया है। लेख में हासन ने लिखा है कि पहले पहले राइट विंग के लोग सीधे हिंसा से बचते थे लेकिन अब ये ताकत दिखाते हैं और हिंसा करते हैं। हासन ने लिखा है कि हिंदू कैंपों में आज आतंकवाद का प्रवेश हो चुका है।

हिंदू आतंकवाद एक सच बन चुका है: हासन

हिंदू आतंकवाद एक सच बन चुका है: हासन

कमल हासन लिखते हैं कि हिंदू आतंकवाद एक सच बन चुका है, आज के वक्त में कोई नहीं कह सकता कि हिंदू आतंकवाद का कोई वजूद नहीं है। पहले हिंदू कट्टरपंथी बातचीत को अहमियत देते थे और आपसी बहस से मुद्दों को सुलझाते थे लेकिन अब ये हिंसा करते हैं। हासन ने लिखा, ऐसा देखा जा रहा है कि लोगों का सच में विश्वास कमजोर हो रहा है।

तमिलनाडु सरकार हिंसा से सही से नहीं निपट रही

तमिलनाडु सरकार हिंसा से सही से नहीं निपट रही

हासन ने लिखा है कि दक्षिणपंथियों को अगर 'हिंदू आतंकवादी' कहा जाता है तो वे किस आधार पर इसे गलत कह सकते हैं। हासन ने कहा कि दक्षिणपंथियों को ये समझना चाहिए कि हिंसात्मक गतिविधियों से कभी किसी को कोई फायदा नहीं होता है। हासन ने अपने लेख में हिंसा से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार की आलोचना की है जबकि केरल सरकार की तारीफ की है।

भाजपा नेताओं का पलटवार

भाजपा नेताओं का पलटवार

कमल हासन के इस लेख पर भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा कि हासन नैतिक तौर पर भ्रष्ट बताया है। स्वामी ने कहा कि 'हिंदू आतंकवाद' के कोई सबूत नहीं हैं, ऐसे में ये लेख बेतुका है। भाजपा नेता मुरलीधरन ने भी कमल हासन पर सवाल खड़े किए। आपको बता दें कि अभिनेता कमल हासन ने पिछले दिनों दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। जिसके बाद से लगातार हासन के जल्दी ही राजनीति में एंट्री की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+