Tamil Nadu Election: कमल हासन का चुनावी वादा- घर के काम के लिए महिलाओं को करेंगे भुगतान

Tamil Nadu Election News: तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा के चुनाव हैं, जो काफी दिलचस्प होने वाले हैं, क्योंकि वहां के राजनीतिक गलियारों में दो शानदार एक्टर की एंट्री हो चुकी हैं। जिसमें एक हैं कमल हासन (Kamal Haasan), जबकि दूसरे हैं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth)। दोनों अभिनेताओं ने अपनी राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनावी मैदान में उतरने का मन बना लिया है। इसी क्रम में सोमवार को कमल हासन ने अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम यानी एमएनएम (Makkal Needhi Maiam) का आर्थिक एजेंडा जारी किया।

kamla

कमल हासन की पार्टी को पूर्व आईएएस अधिकारी संतोष बाबू का भी साथ मिल गया है, जिन्होंने हाल में उनकी पार्टी का दामन थामा था। सोमवार को संतोष बाबू की ही मौजूदगी में कमल की MNM ने अपना आर्थिक एजेंडा पेश किया। जिसके मुताबिक अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीतती है, तो गृहणियों को घर में काम करने के लिए भुगतान किया जाएगा। इस भुगतान का मकसद उनके द्वारा किए जाने वाले कामों को पहचान देना है, क्योंकि अब तक ना उनको ठीक से सम्मान मिलता था और ना ही उनके लिए कोई भुगतान की व्यवस्था थी।

उत्तरी तमिलानाडु में एक रैली के दौरान कमल हासन ने सभी घरों में कंप्यूटर के साथ इंटरनेट की व्यवस्था का भी वादा किया। वहीं अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो किसानों और उद्यमियों के भले के लिए कई जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वस्तरीय संरचनात्मक सुविधाओं जैसे गांवों के स्तर पर कोल्ड चेन (कोल्ड स्टोरेज), मूल्यवर्धित खेती के लिए निवेश और जैविक खेती को अपने एजेंडे के हिस्से के रूप में लाने का भी आश्वासन दिया। कमलनाथ के इस आर्थिक एजेंडे को उनका मिनी घोषणा पत्र कहा जा रहा है। वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या सभी गृहणियों को भुगतान संभव है, तो उन्होंने कहा क्यों नहीं? राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करके इसे और ज्यादा समृद्ध बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+