कलाम की धरती से आरंभ होगी कमल हासन की चुनावी पारी, आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य
चेन्नई। दक्षिण भारत के सुपर स्टार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता कमल हासन अब राजनीति के कैनवस पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। कमल हासन ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 21 फरवरी को करने का फैसला लिया है लेकिन सुपरस्टार ने इसके लिए तमिलनाडु के, रामनाथपुरम स्थान को चुना है , जो अपने आप में एक खास महत्व रखता है। दरअसल रामनाथपुरम भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की शिक्षा स्थली है इसलिए तमिलमाडु के लिए ये जगह बहुत पावन है।

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम
गौरतलब है कि तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने रामनाथपुरम से ही शिक्षा प्राप्त की थी।

रामनाथपुरम
वैसे रामनाथपुरम अभिनेता कमल हासन भी गृह जनपद है, यहां के परमकुडी ग्राम के तमिल परिवार में 7 नवंबर, 1954 को कमल हासन का जन्म हुआ था। 21 फरवरी से ही कमल हासन अपनी पार्टी के ऐलान के बाद अपनी राज्यव्यापी यात्रा की भी शुरुआत करेंगे।

नेतमिल मैग्जीन
रामानाथपुरम से वह मधुरई, दिंडीगुल और सिवगंगई जाएंगे। इस बारे में उन्होंने गुरुवार को तमिल मैग्जीन में अपनी साप्ताहिक कॉलम के जरिए लोगों को बताया। उन्होंने कॉलम में लिखा कि मैं राजनीति के जरिए अपने कर्तव्य को निभा रहा हूं, सबसे पहले मैं अपने चाहने वालों से मिलूंगा, लेकिन ये कोई सेलिब्रिटी की पार्टी जैसा मिलना नहीं होगा।

कमल तमिल हैं और रजनीकांत बाहरी हैं
वैसे कमल हासन के इस कदम को राजनैतिक पंडितों ने बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि कमल हासन अगर ऐसा करते हैं तो वो देश और तमिलनाडु को ये बताना चाह रहे हैं कि वो राज्य का हिस्सा हैं और असली तमिल हैं, जबकि उनको टक्कर देने वाले रजनीकांत भले ही चाहनेवालों की लिस्ट में उनसे में उनसे आगे हो, लेकिन वो मूल रूप से तमिल नहीं हैं, वह मराठी हैं।

गांधी के विचारों पर चलने वाला परिवार है हासन का
आपको बता दें कि कमल ने इस दौरान कहा कि उनका परिवार गांधी के विचारों पर चलने वाला है। इससे पहले भी कमल हासन ने कहा था कि तमिलनाडु राज्य में इस वक्त करप्शन का बोल-बाला है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि राज्य को संकट निकालना और इसी वजह से वो राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं और वो इसी के मद्देनजर पूरे तमिलनाडु का दौरा करेंगे।
-
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Bihar Next CM: मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़े सम्राट चौधरी! BJP की बैठक छोड़ अचानक नीतीश से मिलने क्यों पहुंचे? -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ












Click it and Unblock the Notifications