Delhi Elections 2020: कालका जी सीट पर आतिशी मार्लेना की बंपर जीत, BJP को मिले इतने वोट
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना लगभग पूरी हो गई है और कई सीटों पर नतीजे भी घोषित होने लगे हैं। नतीजों से पहले शुरुआती रुझान में दिल्ली की कालकाजी से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना को भारतीय जनता पार्ची के प्रत्याशी घर्मबीर सिंह से बड़ी टक्कर मिल रही थी लेकिन आखिर में नतीजे आते-आते आतिशी मार्लेना ने बड़ी बढ़त हासिल की और उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सामने आए रिजल्ट में आतिशी मार्लेना को को कुल 55833 वोट मिले। वहीं रुझानों में आगे चल रहे बीजेपी के घर्मबीर सिंह जीत हासिल नहीं कर सके और उन्हें 44411 वोटों के साथ ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि आप ने इस बार कालकाजी से साल 2015 के विधायक अवतार सिंह का टिकट काट कर पार्टी की बड़ी नेता आतिशी को मैदान में उतारा था।
2015 के विधानसभा चुनाव में आप को मिली थी इतनी सीटें
2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजे: 11 बजे तक के चुनाव रिजल्ट में BJP कितनी सीटों पर आगे, देखिए ताजा आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications