दिल्ली चुनाव नतीजे: 11 बजे तक के चुनाव रिजल्ट में BJP कितनी सीटों पर आगे, देखिए ताजा आंकड़े
नई दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पहले से अधिक सीटों पर दिखाई दे रही है। आम आदमी आदमी पार्टी को अभी तक के रुझानों के अनुसार बहुमत मिलता दिख रहा है। सुबह 11.00 बजे तक के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 50 सीटों से आगे है। भाजपा 20 सीटों पर आ गई है। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं दिख रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। कुल पांच एग्जिट पोल्स में दिल्ली विधानभा की कुल 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।
बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications