Kal Ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा भीगा-भीगा, क्या राजस्थान में होगी बरसात? जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला है, चुभती गर्मी की मार सह रहे दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह काफी जमकर बारिश हुई है और पूरे दिन मौसम भीगा-भीगा ही रहा है। तो वहीं दक्षिण भारत में तो जमकर मेघ बरस रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

आइए विस्तार से जानते हैं कि 16 जून को पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है और लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी?

Kal Ka Mausam

दिल्ली में मौसम रहेगा भीगा-भीगा

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। मौसम में ये तब्दीली एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बनी है। आईएमडी के मुताबिक अगले चार दिन दिल्ली पर मेघ मेहरबान रहने वाले हैं और इसी वजह से उसने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं हवा की गति 45-50 किमी प्रति घंटा रहेगी।

राजस्थान के लिए अलर्ट जारी (Kal Ka Mausam)

जैसलमेर, बीकानेर, अलवर में पारा 47-48 डिग्री ही रहेगा तो वहीं डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी वर्षा होने के आसार हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है इसके लिए अलर्ट जारी है।

त्रिपुरा, सिक्किम में भारी बारिश की आशंका (Kal Ka Mausam)

जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बरसात के आसार हैं। त्रिपुरा, सिक्किम में भारी बारिश की आशंका है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी (Kal Ka Mausam)

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में बारिश का कहर जारी रहेगा। कर्नाटक-तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी है, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु और हसन में भारी बारिश की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+