Kal Ka Mausam: क्या दिल्ली में फिर से आएगा आंधी-तूफान? अगले 24 घंटों में कहां-कहां होगी बारिश?

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तर भारत जहां भीषण गर्मी की गिरफ्त में हैं तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल सब प्री-मानसून बारिश की चपेट में हैं, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम के काफी परिवर्तन होगा और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं शुक्रवार को देश में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Kal Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर में 22 मई को जबरदस्त रूप आंधी-तूफान आया, जिसने तापमान में कमी तो पैदा की लेकिन इसकी वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अचानक आए इस तूफान से सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं, पेड़ उखड़ गए और अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत भी हो गई।

कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं

अगले 24 घंटे में यहां पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है और कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं , हवाओं की स्पीड 60-100 किमी प्रति घंटे हो सकती है। अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के बीच तो वहीं न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

राजस्थान का मौसम? (Kal Ka Mausam)

भयंकर गर्मी की मार सह रहे राजस्थान में पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर सबसे गर्म क्षेत्र रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। अगले तीन दिनों में बीकानेर संभाग के कुछ भागों और सीमावर्ती क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।

जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अगले 5-6 दिन आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर में अगले 24 घंटे के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा इन जगहों पर आंधी-पानी की आशंका (Kal Ka Mausam)

हरियाणा, चंडीगढ़ , पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 60-100 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी/तेज हवाएं चलेंगी, जबकि कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि (Kal Ka Mausam)

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि कल हुई है तो वहीं शुक्रवार को भी यहां पर मौसम के नम रहने के ही आसार नजर आ रहे हैं इसलिए मौसम विभाग ने सबसे अलर्ट रहने को कहा है और बोला है कि 'घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मौसम का अपडेट लेकर जाएं।'

कर्नाटक में बारिश होगी?

इसका जवाब 'हां' है, मौसम विभाग ने 25 मई तक बेंगलुरु समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसने उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु और हसन में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है तो वहीं बैंगलुरु में बरसात के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है। राज्य में इस वक्त प्री-मानसून बारिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+