Kal Ka Mausam: 31 अक्टूबर को 'Montha' आक्रामक? बिहार में भारी वर्षा, जानें UP समेत 7 राज्यों का मौसम
Kal Ka Mausam, 31 October 2025: अक्टूबर का अंतिम दिन (31 अक्टूबर) मौसम का 'फेयरवेल गिफ्ट' लेकर आ रहा। चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के कमजोर अवशेष उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे बिहार-यूपी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी। IMD की लेटेस्ट बुलेटिन में- मोंथा अब 'कम दबाव क्षेत्र' बन चुका, लेकिन इसका असर 31 अक्टूबर को गंगा घाटी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 'भारी से अति भारी वर्षा' (7-20 सेमी) लाएगा।
दिल्ली-एनसीआर में बादल और हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ेगी, AQI 300+ पर राहत मिलेगी। राजस्थान में हल्की-मध्यम फुहारें पड़ेंगी। आइए, 31 अक्टूबर (शुक्रवार) का फुल फोरकास्ट जानें...

'Montha' का अंतिम झोंका: बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल में अति भारी वर्षा, बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट
चक्रवात 'मोंथा' का लैंडफॉल (Cyclone Montha Landfall) भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, 'मोंथा' अब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है, लेकिन इसके कारण अगले दो दिनों तक भारी बारिश और तेज़ हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।
IMD ने बताया कि फिलहाल यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसका केंद्र फिलहाल 16.5°N, 81.5°E पर है, यानी नरसापुर से लगभग 20 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित है। हालांकि 'मोंथा' की तीव्रता कम हो गई है, फिर भी इसके कारण 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल रही हैं, और कभी-कभी झोंके 110 किमी/घंटा तक पहुंच रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में इसके शुरुआती असर से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज़्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। हालात को देखते हुए NDRF की 25 टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात की गई हैं, ताकि राहत और बचाव का काम तुरंत किया जा सके।
Statwise Weather IMD Alert: आइए जानें राज्यवार IMD अलर्ट, आपके शहर में कैसा मौसम?
- बिहार (Bihar Weather Update): येलो अलर्ट- पटना, गया, बक्सर, गोपालगंज, सारण, नालंदा, रोहतास, भोजपुर, दरभंगा में 31 अक्टूबर को भारी वर्षा (7-11 सेमी), गरज-चमक, 30-40 किमी/घंटा हवाएं। सिक्किम-सहित गंगा घाटी में अति भारी (20+ सेमी)। ठंड 3-4°C गिरावट।
- झारखंड (Jharkhand Weather Update): भारी वर्षा 31 अक्टूबर-सिमडेगा, वेस्ट सिंहभूम, खूंटी, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज।
- पश्चिम बंगाल (Bengal Weather Update): ऑरेंज अलर्ट-उत्तर/दक्षिण 24 परगना, पूर्व/पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, पूर्व/पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में भारी वर्षा 29-31 अक्टूबर। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार में 7-20 सेमी-भूस्खलन का खतरा। मछुआरों को समुद्र बैन।
- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather Update): पूर्वी UP में गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम वर्षा 30-31 अक्टूबर-प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, संत रविदास नगर, चंदौली, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, झांसी, कानपुर, लखनऊ। तापमान गिरावट, कोहरा।
- दिल्ली-एनसीआर (Delhi Rain Alert): आंशिक बादल, हल्की बूंदाबांदी/धुंध 31 अक्टूबर। मैक्स 29-31°C, मिन 17-19°C। हवाएं 5-10 किमी/घंटा, 1 नवंबर ठंड बढ़ेगी। AQI 300+ (बहुत खराब), रेन राहत। नोएडा-गुरुग्राम हल्का कोहरा।
- राजस्थान (Rajasthan Weather Update): हल्की-मध्यम वर्षा 31 अक्टूबर-उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गंज, बीकानेर-शेखावाटी,दक्षिण-पूर्वी भाग में। 3 नवंबर नया विक्षोभ। मिन 14°C, मैक्स 28-30°C।
- महाराष्ट्र: येलो-गुजरात-महाराष्ट्र में हैवी रेन 31 अक्टूबर। विदर्भ (नागपुर, चंद्रपुर) में मॉडरेट-हैवी 29-30 अक्टूबर, 40-50 किमी/घंटा हवाएं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 अक्टूबर को कुछ राज्यों में अति भारी वर्षा हो सकती है। खासकर निचले इलाकों में बाढ़ और कुछ जगहों पर भूस्खलन का खतरा है। अगर आप इन राज्यों में हैं, तो अगले 48 घंटे सतर्क रहना जरूरी है। बाहर निकलने से बचें, नदी या नाले के पास न जाएं और मौसम विभाग की अपडेट पर नज़र रखें।












Click it and Unblock the Notifications