Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेहंदी, हल्दी से लेकर शादी तक, देखें काजल अग्रवाल की वेडिंग की बेस्ट फोटोज

मेहंदी, हल्दी से लेकर शादी तक, देखें काजल अग्रवाल की वेडिंग की बेस्ट फोटोज

मुंबई: Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu wedding: बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। काजल अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर को मुंबई के एक होलट में शादी की है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक-दूसरो को काफी वक्त से डेट कर रहे थे। काजल और गौतम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ तस्वीरें काजल अग्रवाल ने खुद शेयर की है तो वहीं कुछ तस्वीरें उनके फैन पेज पर शेयर की गई हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी के बाद काजल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लाल रंग के लहंगे में काजल अग्रवाल ने की शादी

लाल रंग के लहंगे में काजल अग्रवाल ने की शादी

काजल अग्रवाल की शादी की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें वो लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। काजल में बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में शादी की है। काजल ने माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस पहना हुआ है। वहीं गौतम ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है। शादी मुंबई के होटल में की गई। जहां बहुत कम मेहमान थे। केवल घरवालों की मौजूदगी में ये शादी हुई है।

मेड फॉर इच अदर लग रहे हैं काजल और गौतम

मेड फॉर इच अदर लग रहे हैं काजल और गौतम

काजल अग्रवाल जहां शादी में लाल रंग के लहंगे में दिखीं, वहीं काजल को कॉम्पलीमेंट देने के लिए गौतम ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों की वरमाला का रंग भी व्हाइट था। दोनों एक साथ मेड फॉर इच अदर वाले कपल लग रहे हैं।

हल्दी में पीले रंग की ड्रेस में दिखीं काजल

हल्दी में पीले रंग की ड्रेस में दिखीं काजल

काजल अग्रवाल अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग की ड्रेस में दिखी थीं। जिसकी एक तस्वीर काजल ने शेयर भी की है। काजल उस तस्वीर में हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं काजल के चेहरे पर कोई हल्दी लगाते भी दिख रहा है।

मेहंदी की तस्वीरें भी हुईं वायरल

मेहंदी की तस्वीरें भी हुईं वायरल

काजल की मेहंदी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। काजल ने खुज भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की है। काजल में फुल हाथ मेहंदी लगवाया है। हालांकि मेहंदी सेरेमनी की ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।

काजल ने की थी शादी की अनाउंसमेंट

काजल ने की थी शादी की अनाउंसमेंट

अक्टूबर महीने के शुरुआत में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बिजनेसमेन गौतम किचलू के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। काजल ने बताया था कि 30 अक्टूबर को वो दोनों शादी करेंगे। काजल और गौतम एकदूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे। दोनों को कई जगह देखा भी गया था।

कौन हैं काजल के पति गौतम किचलू

कौन हैं काजल के पति गौतम किचलू

गौतम किचलू एक एंटरप्रेन्योर और एक इंटीर‍ियर डिजाइनर हैं। वह डिस्सर्न लिव‍िंग डिलजाइन शॉप के फाउंडर भी हैं। घर डिजाइन करने के अलावा गौतम किचलू की कंपनी फर्नीचर, डेकोर आइटम्स, पेंट‍िंग्स और अन्य हाउसहोल्ड सामान भी बेचती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+