Weather: हिमाचल में येलो, महाराष्ट्र-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसस

kaisa rahega Aaj ka mausam Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां भारी बारिश की चेतावनी और सिरमौर में बाढ़ की संभावना है। आईएमडी ने महाराष्ट्र और गुजरात के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में इन दोनों राज्य में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम के मिजाज का असर दिल्ली पर भी पड़ने की आशंका है। मौसन विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आने वाले दो से तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दिल्ली में उमस भरी मौसम से राहत की कोई खास उम्मीद नहीं दिख रही है।

kaisa rahega Aaj ka mausam Weather Today

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा है शनिवार (16 सितंबर) को निम्न दबाव पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, इसलिए पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से में बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

Recommended Video

    Weather: हिमाचल में येलो, महाराष्ट्र-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी

    उन्होंने आगे कहा कि उत्तर-पूर्व भारत में बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। हालाँकि, जैसे-जैसे निम्न दबाव प्रणाली पश्चिम की ओर बढ़ती जा रही है, गुजरात में भी बारिश हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश के लोग रहें अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश के छह जिलों, मंडी, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। आईएमडी के शिमला विभाग ने कहा है कि इन सभी जिलों में पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।

    15 सितंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक क्षेत्र में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की निचली और मध्य पहाड़ियों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बारिश या बर्फबारी की भी उम्मीद है।

    किसानों को दी गई ये सलाह

    किसानों को खड़ी फसलों, फलों के पौधों और छोटे पौधों को नुकसान से बचाने के लिए कीटनाशकों के प्रयोग को पुनर्निर्धारित करने की सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चालू मानसून सीजन के दौरान 15 सितंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 1 जून से 840.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश 689.6 मिमी से 22 प्रतिशत अधिक है।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक हिमाचल जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बाद से जूझ रहा है, जिसकी वजह से 8,680 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

    24 जून को हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से, बारिश से संबंधित घटनाओं ने लगभग 272 व्यक्तियों की मौत हो गई है। राज्य सरकार की ओर से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौसम की चेतावनियों और अलर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    महाराष्ट्र और गुजरात में ऑरेंज अलर्ट

    आईएमडी ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए महाराष्ट्र और गुजरात के कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में आईएमडी ने 16 और 17 सितंबर के लिए ठाणे, पालघर, रायगढ़ और धुले के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, उन्हीं तारीखों पर मुंबई के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+