यूपी: खराब ईवीएम पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कहा- वोट डालने जरूर जाना
नई दिल्ली। कैराना में लोकसभा का उपचुनाव बेहद ही दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। आरएलडी की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने आरोप लगाए हैं कि, प्रशासन दवाब में काम कर रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव में कैराना और नूरपुर में ईवीएम को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लोगों से अपील की उप चुनाव में जगह-जगह से EVM मशीन के खराब होने की खबरें आ रही हैं, लेकिन फिर भी अपने मताधिकार के लिए ज़रूर जाएँ और अपना कर्तव्य निभाएं।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कैरान और नूरपुर में पोलिग बूथ पर ईवीएम गड़बड़ी की लिस्ट जारी है। अखिलेश ने चुनाव आयोग से अपील करे हुए ट्वीट किया कि, शामली, कैराना, गंगोह, नकुड, थानाभवन और नूरपुर के लगभग 175 पोलिंग बूथों से EVM-VVPAT मशीन के खराब होने की शिकायत तुरंत सुनी जाए। वहीं रालोद नेता जयंत चौधरी ने भी ईवीएम आ रही गड़बड़ी की शिकायत की है।
इससे पहले अखिलेश ने वोटरों से अपील करते हुए कहा था कि, कैराना और नूरपुर के मतदाताओं से अपील है कि नफ़रत की राजनीति करने वालों को हराएं। नया इतिहास रचने के लिए वो एक-एक वोट का महत्व समझें और सबको साथ लेकर निकलें और दिखा दें कि किसान, व्यापारी और युवाओं को धोखा देने वालों के खिलाफ हम कितने एकजुट हैं।
ये भी पढ़ें: RLD प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-जानबूझकर खराब करवाई जा रही हैं EVM मशीनें












Click it and Unblock the Notifications