ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहना भगवा चोला, कहा- व्यथित हूं, बहुत बदल गई है कांग्रेस पार्टी

नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और मध्य प्रदेश के 'महाराज' ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं, बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ली, कांग्रेस पार्टी में कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब भगवा चोला पहन लिया है, बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सिंधिया ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया।

सिंधिया ने पीएम मोदी-शाह और नड्डा को शुक्रिया कहा

सिंधिया ने पीएम मोदी-शाह और नड्डा को शुक्रिया कहा

सिंधिया ने कहा कि मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने अपने परिवार में मुझे जगह दी, आज मैं बहुत दुखी भी हूं और व्यथित भी क्योंकि कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है, जिसकी स्थापना हुई थी, कांग्रेस पार्टी में रहकर मैंने 18-19 वर्षों में पूरी श्रद्धा के साथ देश-प्रदेश की सेवा करने की कोशिश की है। लेकिन मन दुखी है कि जो स्थिति आज उत्पन्न हुई है, मैं कह सकता हूं कि जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति उस संगठन से नहीं हो पा रही है।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बोले सिंधिया- मन दुखी भी है, व्यथित भी

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बोले सिंधिया- मन दुखी भी है, व्यथित भी

उसके सिर्फ तीन मुख्य बिंदु हैं, पहला कि वास्तविकता से इनकार करना, नई विचारधारा और नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना और जब 2018 में MP में सरकार बनी तो एक सपना था, लेकिन मध्य प्रदेश में वो बिखर चुका है कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए हैं. कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं की जा सकती है।

'पिता की मौत और 10 मार्च का दिन जीवन के दो अहम मोड़'

सिंधिया ने कहा कि मेरे जीवन में दो दिन ऐसे आए, जिन्होंने मेरा जीवन बदल दिया। पहला 30 सितंबर 2001, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया। दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी, मेरा मानना है कि हमारा उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए, मेरे पिताजी और मैंने हमेशा इसी पर काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।

सिंधिया ने साधा कमलनाथ सरकार पर निशाना

सिंधिया ने साधा कमलनाथ सरकार पर निशाना

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,'मेरे गृह राज्य के लिए हमने एक सपना पिरोया था जब 2018 में वहां सरकार बनी थी, लेकिन 18 महीनों में वे सपने पूरी तरह बिखर गए। किसानों से कहा गया था कि हम 10 दिन में कर्जा माफ करेंगे, लेकिन 18 महीनों में नहीं हो पाया। बोनस नहीं मिल पाया, ओलावृष्टि की क्षतिपूर्ति नहीं हो पाई। किसान तस्त्र हैं तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं। कहा गया था कि हर महीने युवाओं को अलाउंस दिया जाएगा, उसकी सुध नहीं। जहां रोजगार उत्पन्न नहीं हुए, वहां भ्रष्टाचार पनप रहा है। वहां ट्रांसफर उद्योग चल रहा है।'

पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है: सिंधिया

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि उनके हाथ में देश का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है, देश में ऐसा जनादेश किसी को नहीं मिला है जैसा मोदी जी को मिला है। वह बेहद सक्रिय, क्षमतावान और पूर्णरूप से समर्पित होकर काम करते हैं, उन्होंने देश का नाम बढ़ाया है, हमारे पीएम मोदी जी के दिखाए रास्ते पर करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसेवा और देश के विकास का मुझे मौका मिलेगा इसके लिए कृतज्ञ हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+