ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती
नई दिल्ली। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, पिछले चार दिनों से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से सीधे दिल्ली आ गए थे। इसके बाद जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तब से वे दिल्ली में ही हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे, लेकिन चार दिन पहले अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के लक्षण दिखे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां में कोई कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन जब उनकी भी जांच की गई तो वे भी कोरोना पॉजिटिल निकलीं। अब दोनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही उनके परिवार के अन्य लोगों के भी कोरोना टेस्ट कराए जा रहे हैं। साथ ही कोरोना के सोर्स की तलाश की जा रही है। उधर दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल का भी बुखार और गले में खराश के कारण कोविड-19 का टेस्ट किया गया है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच गई, जबकि अब तक 874 लोगों की जान ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में 30 मई से छह जून के बीच 62 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से 27 की मौत पांच जून को हुई। दिल्ली में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1513 मामले तीन जून को आए थे।












Click it and Unblock the Notifications