40 महिला प्रोफेसरों को अश्लील कॉल करने वाला निकला 16 साल का लड़का, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजस्थान युनिवर्सिटी की 40 महिला प्रोफेसर को अश्लील कॉल करने वाला और रेप की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के हिसार से आरोपी को पकड़ा गया है। लड़के की उम्र 16 साल की है। राजस्थान युनिवर्सिटी की प्रोफेसर को लगातार इस तरह की कॉल आ रही थीं, जिसकों लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। ये कॉल इंटरनेट जेनेरेटिड होती थीं।

 महिला प्रोफेसर ने दर्ज कराई थी शिकायत

महिला प्रोफेसर ने दर्ज कराई थी शिकायत

जयपुर पुलिस के अनुसार, आरोपित महिल प्रोफेसरों को इंटरनेट कॉल किया करता था। राजस्थान युनिवर्सिटी की कई महिला प्रोफेसर ने जयपुर के गांधी नगर और महेश नगर थाने में अनजान व्यक्ति के अश्लील फोन कॉल और रेप की धमकी की शिकायतें दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। करीब एक हफ्ते तक साइबर टीम की मदद के बाद शुक्रवार को पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

 पार्सल की ऑनलाइन बुकिंग से आया पकड़ा में

पार्सल की ऑनलाइन बुकिंग से आया पकड़ा में

पुलिस ने बताया कि आरापी ने एक महिला प्रोफेसर को पहले फोन कर गिफ्ट देने की बात कही थी। महिला प्रोफेसर ने पार्सल के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पार्सल कहां से बुक हुआ ये जांच की तो सामने आया कि पार्सल हिसार से बुक कराया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पाया कि ये आईपी एड्रेस हिसार की एक युनिवर्सिटी का है। जिसके बाद पुलिस टीम हिसार भेजी गई।

 आरोपी है प्रोफेसर का बेटा

आरोपी है प्रोफेसर का बेटा

पुलिस ने बताया है कि आरोपी कॉलेज के प्रोफेसर का बेटा है। वो नेटवर्किंग और साइबर का एक्सपर्ट है। विश्वविद्याल की वेबसाइट से उसने प्रोफेसरों के नंबर लिए थे। पुलिस ने बताया है कि वो कॉल करते हुए ये ध्यान रखता था कि उसका पता ना चले लेकिन ऑनलाइन बुकिंग के चलते वो गिरफ्त में आया। पुलिस संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+