DY Chandrachud: 4 बच्चों के पिता CJI चंद्रचूड़ ने की हैं दो शादियां, जानिए क्यों कहा- 'उसने भरा मेरा खालीपन'
DY Chandrachud Love Story Hindi: बेबाक बयानों, कड़े फैसलों और हाजिर जवाबी के लिए मशहूर CJI चंद्रचूड़ आज यानी 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो गए हैं, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार यानी कि 8 नंवबर को उनका अंतिम 'वर्किंग डे' था। अपने हार्डवर्क के लिए लोकप्रिय डीवाई चंद्रचूड़ ने उस दिन भी 45 केस की सुनवाई की।
आपको बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भी देश के CJI थे, उन्होंने 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक ये पद संभाला था, CJI बनने वाली अभी तक कि ये इकलौती पिता-पुत्र की जोड़ी है।

मालूम हो कि अपने यंग लुक की वजह से भी जस्टिस चंद्रचूड़ हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चित रहते हैं, आम तौर पर किसी CJI के बारे में इतनी बातें आमलोगों के बीच कम ही होती है, आपको बता दें कि डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी लाइफ में अभी तक हर चीज बहुत ही शिद्दत के साथ की है। काम हो या मोहब्बत उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है।
दो शादियां की, 4 बच्चों के पिता हैं डीवाई चंद्रचूड़
जी हां, डीवाई चंद्रचूड़ के निजी जीवन की बात करें तो वो उन्होंने दो शादियां की हैं और वो चार बच्चों के पिता हैं और भले ही वो अपने काम से रिटायर हो गए हैं लेकिन उनका वकीलों से पाला नहीं छूटने वाला क्योंकि उनकी पत्नी कल्पना दास और उनके दोनों बेटे अभिनव और चिंतन वकील हैं।
'मैं काफी अकेला हो गया था लेकिन उसी वक्त मेरी जिंदगी में कल्पना...'
कुछ वक्त पहले The Week को दिये एक इंटरव्यू में जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपनी लव लाइफ के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि 'साल 2007 में उनकी पहली पत्नी रश्मि का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वो बहुत मुश्किल दौर था, मैं काफी अकेला हो गया था लेकिन उसी वक्त मेरी जिंदगी में कल्पना की एंट्री हुई बतौर दोस्त। हम मिले तो किसी काम के सिलसिले में थे लेकिन फिर हमारे बीच बातें होने लग गईं। '
'मुंबई में था औऱ वो दिल्ली में, बस हम फोन पर बातें करते थे'
'मैं उस वक्त मुंबई में था औऱ वो दिल्ली में, बस हम फोन पर बातें करते थे और फिर मुझे एक दिन लगा कि 'हम दोनों एक-दूसरे का खालीपन भर सकते हैं और मैंने उससे डायरेक्टली पूछ लिया कि- शादी करोगी मुझसे?'
'हम दोनों ही शादी वाली उम्र को क्रॉस कर चुके थे'
कल्पना को मेरी फीलिंग्स का तो एहसास था लेकिन शायद वो इस तरह की बेबाकी की उम्मीद कर नहीं रही थीं। हालांकि शादी का फैसला हमारे लिए आसान नहीं था क्योंकि हम दोनों ही शादी वाली उम्र को क्रॉस कर चुके थे। फिलहाल कल्पना ने कुछ वक्त लिया और फिर अपनी सहमति जता दी और आज हम पति-पत्नी हैं।'
'कल्पना काफी समझदार हैं और हम साथ में खुश हैं'
'हम बहुत अच्छे लाइफ पार्टनर हैं, कल्पना काफी समझदार हैं और हम साथ में खुश हैं।' आपको बता दें कि कल्पना और डीवाई ने प्रियंका और माही नाम की दो लड़कियों को गोद लिया है, जो कि स्पेशल चाइल्ड हैं। वो दोनों उनके मम्मी-पापा हैं इसलिए डीवाई खुद को चार बच्चों का पिता कहते हैं।
एक नजर डीवाई चंद्रचूड़ के अब तक के करियर पर...
- डी वाई चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
- उनका पूरा नाम धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ है।
- उनके पिता, वाई वी चंद्रचूड़, भी भारत के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।
- डी वाई चंद्रचूड़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट कोलंबस स्कूल, दिल्ली में प्राप्त की।
- दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
- इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी से कानून की पढ़ाई की, जहां उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
- इसके बाद वे हावर्ड यूनिवर्सिटी गए जहाँ से उन्होंने मास्टर्स और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
- डी वाई चंद्रचूड़ ने अपने न्यायिक करियर की शुरुआत बॉम्बे हाई कोर्ट में एक वकील के रूप में की।
- वर्ष 2000 में, उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- इसके बाद 2013 में उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
- 2016 में, उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications