शिव कीर्ति, नागप्पन सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीश
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति सी. नागप्पन एवं न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सतशिवम ने दोनों न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। नागप्पन और सिंह की नियुक्ति के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधाीशों की संख्या 30 हो गई है, जो अब भी अपनी स्वीकृत संख्या 31 से एक कम है।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने वाले न्यायमूर्ति सी नागप्पन इससे पहले ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद पर रह चुके हैं।

नागप्पन तमिलनाडु के रहने वाले हैं और शिव कीर्ति बिहार के मूलनिवासी हैं। न्यायमूर्ति नागप्पन के शपथ लेने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में तमिलनाडु से न्यायाधीशों की संख्या तीन हो गई, जिनमें पहले से न्यायमूर्ति पी. सतशिवम एवं न्यायमूर्ति मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला शामिल हैं।
दूसरी तरफ न्यायमूर्ति शिव कीर्ति की नियुक्ति के साथ शीर्ष अदालत में बिहार के न्यायाधीशों की संख्या भी तीन हो गई जिसमें पहले से न्यायमूर्ति सी.के. प्रसाद और न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications