कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस को रीढ़ की हड्डी मजबूत करने का ऐसे किया आग्रह

Kolkata: कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों के एक समूह ने मंगलवार को एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। वे हाथ से बनी कृत्रिम रीढ़ की हड्डी लेकर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल से मिलने पहुंचे। इस कदम का उद्देश्य पुलिस से पिछले महीने आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करना था।

डॉक्टरों द्वारा बनाई गई कृत्रिम रीढ़ की हड्डी को पुलिस मुख्यालय में बैठक कक्ष के गोल मेज पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। जो अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा के ठीक सामने स्थित था। इस बैठक के दौरान जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने गोयल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें 9 अगस्त को हुए बलात्कार-हत्या के मामले की जांच में पुलिस की लापरवाही के कारण उनके इस्तीफे की मांग की गई।

kolkata

डॉक्टरों के एक समूह ने सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे विनीत गोयल की तस्वीरों वाली तख्तियां लेकर लालबाजार की ओर मार्च शुरू किया और उनके इस्तीफे की मांग की। करीब 24 घंटे बाद जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार तक अपना मार्च जारी रखा। पुलिस ने अंततः बैरिकेड्स हटाकर डॉक्टरों को बेंटिक स्ट्रीट जाने की अनुमति दी।

अंत में जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने लालबाजार पहुंचकर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल से मुलाकात की। पीटीआई के अनुसार बैठक में शामिल एक डॉक्टर ने कहा कि सीपी सर ने स्वीकार किया कि पुलिस की ओर से चूक हुई थी। जिसके कारण 9 अगस्त को यह जघन्य घटना हुई।

एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि हमने सीपी से कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि हम उस दिन उनकी भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीपी ने कहा कि उन्होंने अपनी भूमिका संतोषजनक ढंग से निभाई है और उनके कार्यकाल पर फैसला राज्य के अधिकारियों पर निर्भर है। डॉक्टरों ने साफ किया कि उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

डॉक्टरों ने घोषणा की कि 4 सितंबर को मृतक डॉक्टर की याद में पूरे राज्य में हर घर में एक घंटे के लिए लाइट बंद रखी जाएगी। आपको बता दें कि 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार रूम में एक ऑन-ड्यूटी पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से जूनियर डॉक्टर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+