'लालू के जंगलराज से भी बुरा है इस समय का नीतीश राज'

गया| बिहार में बढ़ते क्राइम रेट और दिन-दहाड़े हुई आदित्य की हत्या ने विरोधियों को आरोप मढ़ने का मौका दे दिया है। विरोधी दल इस समय कोई भी मौका छोड़ नहीं रहे हैं नीतीश कुमार की सरकार पर वार करने का।

इस वक्त बीजेपी के अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है यहां कि वर्तमान स्थिति लालू प्रसाद के 'जंगलराज' से भी बुरी है।

गया में विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव द्वारा एक छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या करने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कुशवाहा ने कहा कि इस समय बिहार सरकार को लोग घमंड में हत्या, दुष्कर्म, लूट जैसे संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सीएम नीतीश कुमार प्रदेश में सुशासन की दुहाई दे रहे हैं लेकिन वो समझ लें कि जनता अंधी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+