Muharram 2026: मुहर्रम पर मिलेगा 3 दिन का वीकेंड, आपके राज्य में कब है छुट्टी? देखें लिस्ट
Muharram 2026: जून के महीने में टीचरों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को मुहर्रम की छुट्टी के चलते एक लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है, जिसकी वजह से घूमने का शौक रखने वाले लोग आराम से कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि साल 2026 में मुहर्रम 26 जून को पड़ रहा है, जो कि शुक्रवार का दिन है। इसके ठीक बाद शनिवार और रविवार होने के कारण तीन दिनों का अवकाश है।
यह लंबी छुट्टी ऐसे समय पर आ रही है जब देश के अधिकांश हिस्सों में नया अकादमिक सत्र शुरू हो चुका होगा। देश के कई राज्यों में स्कूल जून की शुरुआत में ही खुल जाते हैं, जबकि कॉलेजों का सत्र जून के अंत से शुरू होता है। नया सत्र शुरू होने के तुरंत बाद मिलने वाली यह छुट्टी छात्रों और अभिभावकों दोनों को राहत देगी।

लंबे वीकेंड का बन रहा है अनोखा संयोग
बैंकों और कुछ खास सरकारी दफ्तरों के लिए यह छुट्टी और भी खास हो सकती है। चूंकि जून का चौथा शनिवार 27 जून को पड़ रहा है, इसलिए बैंक कर्मचारियों को भी लगातार तीन दिनों का आराम मिलेगा। बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को पहले से ही अवकाश रहता है, जिससे यह सप्ताहांत कई लोगों के लिए निश्चित आराम का समय बन जाएगा।
| तारीख | दिन | अवकाश का कारण |
|---|---|---|
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम (सरकारी अवकाश) |
| 27 जून 2026 | शनिवार | साप्यहिक अवकाश / चौथा शनिवार |
| 28 जून 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों पर प्रभाव
इस तीन दिवसीय छुट्टी का सबसे ज्यादा असर उन स्कूलों और कॉलेजों पर दिखेगा जो शनिवार को भी काम करते हैं। कई राज्यों में शनिवार को आधे दिन की कक्षाएं चलती हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन या स्कूल प्रबंधन मुहर्रम की छुट्टी के बाद आने वाले शनिवार को विशेष अवकाश घोषित कर सकता है, जिससे बच्चों को तीन दिनों की राहत मिल सके।
छुट्टी लेने से पहले एक बार स्कूल का हॉलीडे लिस्ट जरूर चेक करें
हालांकि, यह आवश्यक नहीं है कि देश के सभी शिक्षण संस्थानों में एक समान रूप से छुट्टी हो। कुछ निजी संस्थान और विश्वविद्यालय अपने स्वयं के शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करते हैं। ऐसी स्थिति में, अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के आधिकारिक नोटिस बोर्ड और घोषणाओं पर लगातार नजर बनाए रखें.
राज्यों के छुट्टी नियमों में अंतर होता है
भारत एक विविधताओं वाला देश है, जहां त्योहारों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहार कैलेंडर और स्थानीय नियमों के आधार पर तय होती हैं। कुछ राज्यों में मुहर्रम के अवसर पर अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश होता है, जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में इसे केवल वैकल्पिक या प्रतिबंधित अवकाश के रूप में ही श्रेणीबद्ध किया जाता है।

इन राज्यों में मुहर्रम की छुट्टी रहेगी
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली
- गुजरात
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- झारखंड
- कर्नाटक
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- मिजोरम
- ओडिशा
- राजस्थान
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- त्रिपुरा
- उत्तर प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
- लक्षद्वीप














Click it and Unblock the Notifications