HC के जुर्माने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं जूही चावला, यूर्जस बोले-बिना 5G यूज किए चुकाए 20 लाख
नई दिल्ली, जून 5: 5जी केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकार जूही चावला को ना सिर्फ फटकार लगाई बल्कि 20 लाख का जुर्माना भी लगाया। अदालत में जूही चावला ने 5जी टॉवर से होने वाले रेडिएशन के संबंध में याचिका लगाई थी। अदालत ने इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' बताते हुए कहा कि शिकायत 'दोषपूर्ण और गैर-रखरखाव योग्य' थी। इस सुनवाई के दौरान तीन बार व्यवधान भी पैदा हुआ था। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को उन व्यक्तियों की पहचान करने और व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिया है।
Recommended Video

अब इस पूरे मामले पर जूही चावला ने कहा कि यह एक 'गलतफहमी' थी कि उनका मुकदमा 5जी तकनीक के खिलाफ था। हम यहां एक बार फिर बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं, हम 5G तकनीक के खिलाफ नहीं हैं। हालाँकि, हम सरकार और शासी अधिकारियों से चाहते हैं कि हमें प्रमाणित करें कि 5G तकनीक मानव जाति, पुरुष, महिला, वयस्क, बच्चे, शिशु, जानवरों और हर प्रकार के जीवन के लिए सुरक्षित है।
जैसे ही भारतीय सोशल मीडिया पर यह खबर आई यूजर्स बॉलीवुड स्टार को ट्रोल करने के लिए मीम्स शेयर करने लगे। @BhatiaCrish ने के एक यूजर ने लिखा कि, जूही चावला 5जी का इस्तेमाल किए बिना 20 लाख रुपये देने वाली पहली भारतीय बनीं।
वहीं उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी ऐसी ही मिलता जुलता ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, भारतीय प्रौद्योगिकी के लिए एक बड़ी छलांग - हमारे पास पहली भारतीय नागरिक जूही चावला हैं जिन्होंने प्रसारण उद्देश्यों के लिए 5G का उपयोग करने के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान किया है।
वही एक अन्य शख्स ने जूही आमिर के फिल्म इश्क के एक सीन का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, यह पहली बार नहीं है जब जूही चावला फेक न्यूज के झांसे में आ गईं। यहीं सोशल मीडिया पर जूही को लेकर सैंकड़ों मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications