जेटली के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट सस्पेंड
इलाहाबाद। वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा ठोकने वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल को इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सस्पेंड कर दिया है। अंकित गोयल ने पिछले वर्ष अक्टूबर माह में जेटली के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा ठोंका था। गोयल के खिलाफ अनियमितता और अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर फैसला देने का आरोप था।

प्रारंभिक स्तर पर अंकित गोयल के खिलाफ प्रथम दृष्ठतया आरोप सही पाया गया है। उनके खिलाफ अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए एनजेएसी की नियुक्ति के खिलाफ खुद से फैसला देना गलत पाया गया है। जेटली ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की आलोचना की थी जिसमें उन्होंने नेशनल ज्युडिशियल अप्वाइंटमेंट कमीशन को गलत ठहराया था।
गोयल ने जेटली के उस ब्लाग को खुद से नोटिस लिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि भारतीय लोकतंत्र बिना चुने हुए लोगों की तानाशाही से नहीं चलेगा। जेटली के इसी बयान पर सेक्शन 124 ए के तहत उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस आदेश को जस्टिस यशवंत वर्मा के समक्ष चुनौती दी गयी।












Click it and Unblock the Notifications