Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jubilee Hills Exit Poll 2025: बिहार चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, बड़ी जीत का अनुमान

Jubilee Hills Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ ही जुबली हिल्स उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे। बिहार से जुड़े ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, जुबली हिल्स उपचुनाव से कांग्रेस के लिए राहत की खबर आ सकती है। चार प्रमुख पोल में कांग्रेस के ही बड़े अंतर से जीतने का अनुमान जताया गया है। यहां से बीजेपी के लिए निराशा भरी खबर है, क्योंकि अनुमानों के मुताबिक पार्टी के उम्मीदवार यहां तीसरे नंबर पर रह सकते हैं।

कांग्रेस की तरफ से नवीन यादव, बीआरएस की तरफ से मंगती सुनीता गोपीनाथ और बीजेपी की तरफ से दीपक रेड्डी को कैंडिडेट बनाया है। मंगती सुनीता गोपीनाथन के पति मंगती गोपीनाथ के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी। हालांकि, उपचुनाव में एग्जिट पोल के अनुमान अगर नतीजे में बदलते हैं, तो यह बीआरएस उम्मीदवार के लिए झटका हो सकता है। उन्हें सहानुभूति वोट की उम्मीद थी, लेकिन लगता है ऐसा नहीं होगा।

Jubilee Hills Exit Poll 2025

Jubilee Hills Exit Poll 2025: कांग्रेस उम्मीदवार ने किया जमकर प्रचार

-कांग्रेस की तरफ से नवीन यादव को उम्मीदवार बनाया गया था और उन्होंने क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार भी किया था। वह एआईएमआईएम छोड़कर कांग्रेस आए हैं।

-चार अलग-अलग सर्वे (नगणना, स्टेट पोल्स, चाणक्य स्ट्रेटेजी, पीपल्स पल्स) में साफ देखा जा रहा है कि कांग्रेस यहां बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll: सीमांचल में महागठबंधन को बढ़त, पाटलिपुत्र-मगध में NDA को कितनी सीटें, Axis My India का सर्वे

-एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक एआईएमआईएम के समर्थन की वजह से उन्हें फायदा मिला है। इसके अलावा, उनके समर्थन में खुद सीएम रेवंत रेड्डी प्रचार में उतर गए थे।

Jubilee Hills Exit Poll में कांग्रेस की बड़ी जीत का अनुमान

इस उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत का अनुमान जताया गया है। यहां से दो बार पहले भी नवीन यादव चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं पाए थे। एक बार उन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था जबकि एक बार एआईएमआईए के उम्मीदवार थे। जुबली हिल्स शहरी इलाका है और यहां मुस्लिम आबादी के अलावा बड़ी संख्या में पेशेवर लोग भी रहते हैं। यही वजह है कि एआईएमआईएम के उम्मीदवार नहीं उतारने का फायदा नवीन को मिलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Jubilee Hills by election: जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस पर पैसे और साड़ी बांटने का आरोप, 11 अरेस्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+