Jubilee Hills by election: जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस पर पैसे और साड़ी बांटने का आरोप, 11 अरेस्ट
Jubilee Hills by election: जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव को राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए साख का प्रश्न बन गई है। ओवैसी ने यहां से अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बोराबंडा में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बेधड़क पैसे और साड़ियां बांटने का आरोप लगा है। इस मामले में शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
पुलिस ने बताया कि एर्रागड्डा, बोराबंडा और शेखपेट डिविजन के यल्लारेड्डीगुडा जैसे इलाकों में कैश और तोहफे बांटने की खबरें आई थी। इस पर एक्शन लेते हुए एर्रागड्डा (Erragadda) में पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी की थी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ चल रही है।

Jubilee Hills by election: कैश और साड़ियां बांटने का आरोप
बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी कांग्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघ का आरोप लगाया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बोराबंडा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कैश और पैसे बांटते देखा गया था। स्थानीय लोगों ने भी दावा किया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आकर पैसे और दूसरी चीजें बांट रहे हैं। शेखपेट डिविजन के यल्लारेड्डीगुडा में भी इसी तरह की कई घटनाओं की शिकायत दर्ज की गई है। बीजेपी और बीआरएस का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर भी कैश बांट रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jubilee Hills Bypolls: जुबली हिल उपचुनाव में BJP ने झोंकी ताकत, वित्त मंत्री से लेकर CM तक करेंगे प्रचार
Jubilee Hills by election: 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
- जुबली हिल्स उपचुनाव में मैदान में कुल 58 उम्मीदवार हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला बीजेपी कांग्रेस और बीआरएस के बीच ही माना जा रहा है।
- AIMIM ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस की ओर से वी नवीन यादव उम्मीदवार हैं जो इससे पहले ओवैसी की पार्टी में थे।
- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मगंती सुनीता को कैंडिडेट बनाया है, जो दिवंगत विधायक मगंती गोपीनाथ की पत्नी हैं।
- बीजेपी ने यहां से काला दीपक रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वोटिंग 11 नवंबर को होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Telangana bypoll: चुनाव आयोग ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन कार्यक्रम की घोषणा की












Click it and Unblock the Notifications