Jubilee Hills Bypolls: जुबली हिल उपचुनाव में BJP ने झोंकी ताकत, वित्त मंत्री से लेकर CM तक करेंगे प्रचार
Jubilee Hills Bypolls: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी जुबली हिल्स उपचुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इस सीट को जीतना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए अब प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। इसी कड़ी में पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को पूरी ताकत से शुरू कर दिया है। बीजेपी यहां प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं, मंत्रियों और पदाधिकारियों की पूरी फौज ही उतार रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल जैसे दिग्गज प्रचार की कमान संभालेंगे। बीजेपी कुल मिलाकर पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जो आने वाले दिनों में जुबली हिल्स में डेरा डालेंगे।

BJP ने उपचुनाव में झोंकी पूरी ताकत
सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही जुबली हिल्स क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। सुनील बंसल को इस उपचुनाव की रणनीति निर्माण और संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, चुनावी सभा के अलावा वह छोटे-छोटे समूहों के बीच जाकर भी प्रचार करेंगे।
Jubilee Hills Bypolls में प्रचार करेंगे राजस्थान के सीएम
⦁ वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी यहां रैलियां करने वाले हैं। उन्हें भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: Telangana bypoll: चुनाव आयोग ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन कार्यक्रम की घोषणा की
⦁ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बड़े बीजेपी नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी चुनावी सभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जी. किशन रेड्डी, अन्नामलाई, चंद्रशेखर समेत दक्षिण भारत के तमाम बड़े चेहरे इस चुनाव में प्रचार करेंगे।
⦁ जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न मानते हुए पूरा दमखम झोंक दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह उपचुनाव राज्य में भाजपा की राजनीतिक पकड़ और भविष्य की दिशा तय कर सकता है।
BJP तेलंगाना में अपनी पकड़ बनाने में जुटी
तेलंगाना में भाजपा का यह अभियान साफ संकेत देता है कि पार्टी कांग्रेस शासित राज्य में अपनी जड़ें और गहरी करने के मिशन पर है। जुबली हिल्स जैसी अहम सीट पर जीत हासिल करना भाजपा के लिए राजनीतिक मनोबल और दक्षिण भारत में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि भाजपा का यह हाई-प्रोफाइल प्रचार अभियान मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है और उपचुनाव का समीकरण किस ओर झुकता है।
यह भी पढ़ें: Telangana: BC आरक्षण मामले के बीच तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग?












Click it and Unblock the Notifications