इस कंपनी के एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी- 'भारत में 350 रुपये के पार बिक सकता है पेट्रोल-डीजल'

नई दिल्ली: काफी वक्त पहले ही पेट्रोल के दाम शतक मार चुके थे। हालांकि कुछ दिनों पहले मोदी सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी, जिस वजह से ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल 96 रुपये के आसपास बिक रहा है। इसके अलावा डीजल की कीमतें भी काफी ज्यादा बढ़ गई हैं, जिसका असर माल-भाड़े पर भी पड़ा, लेकिन अब कुछ विशेषज्ञों ने इसको लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट दी है।

300 के पार पहुंचने की बात कही

300 के पार पहुंचने की बात कही

जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के विश्लेषकों के मुताबिक जो पेट्रोल भारत में अभी 100 रुपये से नीचे बिक रहा है, वो आने वाले दिनों में 300 रुपये के पार पहुंच सकता है। यही हाल डीजल का भी रहेगा। इसके पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों के दामों का तेजी से बढ़ना होगा। अगर ऐसा होता है तो जाहिर सी बात है कि देश में महंगाई भी काफी ज्यादा बढ़ेगी।

रूस कर सकता है कटौती

रूस कर सकता है कटौती

कंपनी के मुताबिक यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर शिकंजा कस रहे हैं। अगर ये सिलसिला जारी रहा तो रूस क्रूड ऑयल का उत्पादन पांच मिलियन बैरल तक कम कर सकता है। जब तेल की शॉर्टेज होगी, तो क्रूड ऑयल का दाम 380 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएगा। वहीं अगर रोजाना की कटौती तीन मिलियन डॉलर तक हुई तो तेल के दाम 190 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएंगे।

तीन गुना बढ़ेगा दाम

तीन गुना बढ़ेगा दाम

क्रूड ऑयल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में रोज बदलते रहते हैं। अभी ये 107-110 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अगर जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो क्रूड ऑयल के दाम तीन गुना ज्यादा बढ़ जाएंगे। ऐसे में देश में पेट्रोल के दाम भी 385 रुपये के आसपास पहुंच जाएंगे। यही हाल डीजल का भी रहेगा, जो 350 रुपये के पार बिकेगा।

कई एक्सपर्ट्स ने दावे को बताया गलत

कई एक्सपर्ट्स ने दावे को बताया गलत

वहीं बहुत से एक्सपर्ट्स ने कंपनी की इस थ्योरी को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से थोड़े बहुत दाम बढ़ सकते हैं, लेकिन तीन गुना दाम बढ़ने की बात सही नहीं है। सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से लगातार तेल खरीद रहा, जो अप्रैल के बाद से 50 गुना ज्यादा बढ़ गया है। पहले भारत रूस से सिर्फ 0.2 फीसदी तेल खरीदता था, लेकिन अब ये आंकड़ा 10 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+