बंगाल: BJP का आरोप, कोलकाता पुलिस ने तोड़ा जेपी नड्डा के लिए बनाया गया मंच
कोलकाता, मई 5: बंगाल में एक बार फिर से राजनीतिक हिंसा शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लगातार वहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि कोलकाता पुलिस ने बंगाल भाजपा मुख्यालय के पास जेपी नड्डा के कार्यक्रम के लिए निर्धारित मंच को तोड़ दिया है। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज होने वाले प्रोग्राम के लिए स्टेज बनाई थी, इसको कोलकाता पुलिस ने तहस-नहस कर दिया।

दरअसल, बंगाल में जारी हिंसा के खिलाफ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का बंगाल प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष के साथ 6, मुरलीधर सेन लेन, जहां बीजेपी मुख्यालय है वहां विरोधस्वरूप एक मंच बनाया था, जहां कार्यक्रम होना था। चुनाव परिणामों के बाद हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं के लिए न्याय की मांग के लिए बुधवार सुबह 9:30 बजे के लिए रखा गया था। हालांकि कार्यक्रम को कोलकाता भाजपा कार्यालय में किया गया।
आपको बता दें कि जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। इससे पहले 4 मई को नड्डा ने पश्चिम बंगाल में हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात की और कहा कि स्वतंत्र भारत में ऐसे हालात आज तक नहीं हुएस, जैसा बंगाल में हो रहा है। बीजेपी प्रमुख ने इस दौरान कहा था कि मैंने विभाजन के दौरान किए गए अत्याचारों के बारे में सुना था, लेकिन मैंने चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल में ऐसी कोई भी हिंसा नहीं देखी।












Click it and Unblock the Notifications