Video: जब आरोपों पर पत्रकार विनोद वर्मा ने बोलना चाहा, पुलिस ने मुंह कर दिया बंद
गाजियाबाद। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए पत्रकार विनोद वर्मा पुल द्वारा तमाम पूछताछ और आरोप लगाए जाने के बाद मीडिया के सामने आए। हालांकि इस दौरान पुलिस का तानाशाही रवैया देखने को मिला। वर्मा, जब खुद पर लगाए आरोपों की सफाई देने के लिए बोल रहे थे, तभी पुलिसकर्मी ने मुंह दबा दिया और उन्हें पुलिस की गाड़ी में धकेल दिया। हालांकि पुलिस की गाड़ी में जाने के बाद वर्मा ने आरोपों पर सफाई दी। वर्मा ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुझसे खुश नहीं है मेरे पास एक पेन ड्राइव है, सीडी के साथ मेरा कोई लेना देना नहीं है। मुझे फंसाया जा रहा है।

वर्मा ने कहा कि उनके पास बहुत बड़ा मामला है जिसे दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। सीडी सार्वजनिक तौर पर मौजूद है। वर्मा ने यह भी कहा कि वो इस पर एक खबर करने के लिए 4 संपादकों के संपर्क में थे। वर्मा ने कहा कि वो स्टोरी करते, इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications