ट्विटर ने पत्रकार राणा अय्यूब के अकाउंट पर भारत में लगाई रोक
नई दिल्ली, 27 जून। जानीमानी पत्रकार राणा अय्यूब के ट्विटर अकाउंट को भारत में आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत रोक लगा दी है। राणा अय्यूब ने इस नोटिस को ट्विटर पर साझा किया है। राणा अय्यूब ने ट्विटर पर इस नोटिस को शेयर करते हुए पूछा है कि हेलो ट्विटर, आखिर ये है क्या। राणा अय्यूब ने जो नोटिस शेयरकी है उसमे लिखा है भारत में स्थानीय नियम के तहत हमने भारत में देश के आईटी एक्ट 2020 के तहत इस अकाउंट पर रोक लगा दी है। लेकिन बाकी के देशों में उनका अकाउंट मौजूद है। ट्विटर यह लोगों की आवाज को आगे बढ़ाने में भरोसा रखता है और उनके इस अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन हमारी ये नीति है कि अगर हमे संबंधित प्रशासन की ओर से कोई नोटिस मिलता है कि इस कंटेंट को हटाया जाए तो हम यूजर को नोटिस देते हैं, फिर वह यूजर इस संबंधित देश में रह रहा हो या ना रह रहा हो।
Recommended Video

इस नोटिस के जवाब में राणा अय्यूब को टेनिस सनसनी मार्टिना नवरातोलिना का साथ मिला है। उन्होंने राणा अय्यूब के ट्वीट के जवाब में लिखा, तो अगला नंबर किसका है, यह अजीब है। वहीं प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वंपति ने कहा कि ट्विटर द्वारा भेजा गया नोटिस या तो कोई बग हो सकता है या फिर किसी पुरानी घटना के जवाब में देर से भेजी गई प्रतिक्रिया हो सकती है। उन्होंने खुद इस तरह का एक नोटिस शेयर किया है, जोकि उन्हें कुछ समय पहले प्राप्त हुआ ता। बता दें कि शशि शेखर का भी ट्विटर अकाउंट पिछले साल रोक दिया गया था। उनके खिलाफ गृह मंत्रालय ने अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications