कृषि कानून को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल, ये नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ ना सिर्फ किसान सड़कों पर है बल्कि अब विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने के लिए विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। ये मुलाकात बुधवार को शाम 5 बजे होगी।

Recommended Video

    Farmers Protest: Farm Law को लेकर President Ram Nath Kovind से मिलेगा Opposition | वनइंडिया हिंदी
    Rahul gandhi

    कोरोना की वजह से सिर्फ 5 नेताओं को मिली अनुमति

    जानकारी के मुताबिक, इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी और शरद पवार समेत 5 नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से सिर्फ 5 नेताओं को ही राष्ट्रपति से मिलने की मंजूरी दी गई है। ये जानकारी सीपीआईम नेता सीताराम येचुरी की तरफ से दी गई है। वहीं NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि राष्ट्रपति से मिलने से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता विवादास्पद कृषि कानूनों पर सामूहिक रूप से चर्चा करेंगे।

    बुधवार को किसान और सरकार के बीच होगी बातचीत

    आपको बता दें कि बुधवार को ही केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठवें दौर की बातचीत होगी। इस बातचीत पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि पिछले पांच बार की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान लगातार सरकार से कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं तो वहीं सरकार ने किसानों को इस कानून में संशोधन करने की बात कही है।

    15 दिन से बॉर्डर पर डटे हैं किसान

    किसान अपनी मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। शुरुआत में किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश में थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को अनुमति नहीं दी, जिसके बाद किसानों ने बॉर्डर पर ही डेरा डाल लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+