सलमान खान को नहीं मिली राहत, आज जेल में ही काटनी होगी रात
Recommended Video

जोधपुर। 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को दोषी करार देते हुए 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। आज सेशंस कोर्ट में सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई को कल के लिए टाल दिया है। कोर्ट में सलमान खान के वकील ने जमानत याचिका के साथ-साथ सजा को टालने पर भी बहस की। सलमान के वकील ने कहा कि इस मामले में चश्मदीद विश्वसनीय नहीं है और पूरा फैसला परिस्थितिजन्य है। सुनवाई के दौरान सलमान के वकील ने दलील दी कि सलमान को संदेह का लाभ क्यों नहीं मिला?

कोर्ट में कल सलमान खान की जमानत पर एक बार फिर से बहस होगी। कोर्ट ने सलमान खान की जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। शुक्रवार को कोर्ट में सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने सलमान खान के पक्ष में कई दलीलें पेश की। जिसमें उन्होंने सलमान खान के ट्रेक रिकॉर्ड का जिक्र किया था।
वकील ने कोर्ट में कहा था कि, सलमान खान के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। वहीं पुलिस ने जो हथियार कोर्ट में पेश किए वह मुंबई से लाए गए थे। यह साफ नहीं होता है कि यह हथियार घटना के वक्त जोधपुर में मौजूद थे या नहीं। वहीं जिप्सी की बरामदगी पर पर सवाल खड़े किए गए।
आपको बता दें कि सलमान के वकीलों ने शुक्रवार को दो अर्जियां दाखिल की थीं। जिनमें एक जमानत याचिका की थी और दूसरी सलमान खान की सजा के निलंबन को लेकर दाखिल की गई थी। इसमें पहले दोनों पक्षों ने सजा के निलंबन पर बहस की गई। जिसके बाद जमानत याचिका पर दलीलें दी गईं। कोर्ट ने सलमान खान की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट कल बेल पर अपना फैसला सुना सकती है।
वहीं सरकारी वकील पोकरराम बिश्नोई ने कोर्ट से अपील की उन्हें इस मामले में जमानत ना दी जाए। कल सलमान खान की जमानत याचिका पर 10.30 या 11:00 बजे के आसपास फैसला आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications