JNU Violence: कुलपति को चिदंबरम ने दी सलाह, बोले- आप अतीत हैं, छोड़ दें जेएनयू

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम ने जेएनयू मामले को लेकर कुलपति एम जगदीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा है कि एम जगदीश कुमार को छात्रों की भलाई के लिए अपना पद छोड़ देना चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि जगदीश कुमार को इस सलाह का पालन करना चाहिए और जेएनयू छोड़ देना चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'जेएनयू के वीसी चाहते हैं कि छात्र अतीत को पीछे छोड़ दें। लेकिन उन्हें अपनी सलाह माननी चाहिए। वह अतीत है। उन्हें जेएनयू छोड़ देना चाहिए।'

JNU Violence: कुलपति को चिदंबरम ने दी सलाह, बोले- आप अतीत हैं, छोड़ दें जेएनयू

आपको बता दें कि जगदीश कुमार ने मंगलवार को 5 जनवरी की हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि हिंसा कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हर अवसर तलाशेगा कि सामान्य स्थिति विश्वविद्यालय में लौट आए। मीडिया से बात करते हुए कुमार ने कहा, 'रविवार पांच जनवरी को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा परिसर किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए बहस और चर्चा के लिए जाना जाता है। हिंसा समाधान नहीं है। विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने की हम पूरी कोशिश करेंगे।'

कुलपति ने कहा, 'पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र अब शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। हमें एक नई शुरुआत करनी चाहिए और अतीत को पीछे छोड़ देना चाहिए।' रविवार देर शाम को 30 से ज्यादा छात्रों जिसमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष आईशी घोष भी शामिल थीं पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया था। घायलों को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+