जेएनयू: दिल्ली पुलिस ने जारी किए हिंसा करने वालों के फोटो, इन संगठनों के लिए नाम

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कुछ तस्वीरें और नाम जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 5 जनवरी से कई दिन पहले से कैंपस में हिंसा हो रही थी। जिसमें लेफ्ट से जुड़े संगठनों के लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, हमलावर के रूप में 9 लोगों की पहचान हुई है। इनकी तस्वीरें दिल्ली पुलिस ने जारी की है। इसमें जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइश घोष का भी नाम हैं। हालांकि वो खुद हिंसा का शिकार हुई थीं और बुरी तरह से घायल हैं।

JNU violence Delhi Police releases images of suspects caught on CCTV

डीसीपी (क्राइम) जॉय तिर्की ने बताया है कि जिन लोगों की पहचान की गई है। उनमें- चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, आईशी घोष (जेएनयूएसयू अध्यक्ष), वास्कर विजय, सुचेता तालुकराज, प्रिया रंजन, डोलन सावंत, योगेंद्र भारद्वाज, विकास पटेल शामिल हैं।

Recommended Video

    JNU Violence: Delhi Police की Press Conference पर सवाल | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि यूनिटी अगेन्स्ट लेफ्ट नाम के वॉट्सऐप ग्रुप से लोगों को कैंपस में हमला करने के लिए बुलाया गया था। उससे पहले तीन जनवरी को स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन के मेंबर्स ने सेंट्रलाइज रजिस्ट्रेशन सिस्टम को रोकने के लिए जबर्दस्ती सर्वर रूम में घुसे और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सर्वर को बंद कर दिया। इसके बाद सर्वर को किसी तरह ठीक किया। 4 जनवरी को फिर उन्होंने सर्वर ठप करने की कोशिश की।

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि चार संगठन (AISF,AISA, SFI, DSF) जेएनयू में चल रहे विंटर सेशन के रजिस्ट्रेशन के खिलाफ थे। ये संगठन, जो छात्र संघ का हिस्सा हैं, रजिस्ट्रेशन नहीं करने दे रहे थे। उनको डरा-धमका रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+