JNU हिंसा पर वीसी जगदीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बताया- कैंपस में क्यों बेकाबू हुए हालात
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में नकाबपोश बदमाशों ने कई छात्रों की बुरी तरह पिटाई की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। कैंपस में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षकों को भी निशाना बनाया था। वहीं, पूरे मामले पर जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की पहली प्राथमिकता संस्थान और छात्रों की सुरक्षा है।
Recommended Video

जेएनयू वीसी ने शांति कायम रखने की अपील की
जेएनयू के वीसी एम जगदीश कुमार ने सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने छात्रों के साथ खड़ी है और आश्वस्त किया जाता है कि विंटर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन बिना किसी बाधा के पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जेएनयू में कुछ आंदोलनकारी छात्रों के हिंसक होने और बड़ी संख्या में गैर-प्रदर्शनकारी छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों को बाधित करने के कारण ऐसे हालात पैदा हुए। उन्होंने शीतकालीन सेमेस्टर पंजीकरण को बाधित करने के लिए यूनिवर्सिटी कम्यूनिकेशन सर्वर को नुकसान पहुंचाया।
शीतकालीन सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन हर हाल में होगा पूरा- वीसी
जेएनयू कैंपस के भीतर हुई नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई मारपीट की घटना का गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की और हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराई जाए और जल्द रिपोर्ट पेश की जाए, जो भी जरूरी कदम हों वो उठाए जाएं।

HRD मिनिस्ट्री ने जेएनयू प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
वहीं, मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने भी तत्काल जेएनयू प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। कैंपस में हिंसा की जांच की जिम्मेदारी जॉइंट सीपी (वेस्टर्न रेंज) शालिनी सिंह को दी गई है। उधर कैंपस में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मार्च किया है। बताया जा रहा है फिलहाल कैंपस की स्थिति काबू में हैं। भारी संख्या में पुलिस बल जेएनयू कैंपस के बाहर तैनात है। वहीं एम्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि सभी छात्रों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मारपीट में घायल छात्रों को देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया था।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications