फीस बढ़ोत्तरी को लेकर JNU में भारी बवाल, पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्‍त भिड़ंंत

Recommended Video

    JNU Campus के बाहर Students का Protest, जानें क्यों Delhi Police के हाथ-पांव फूल गए ?|वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। देश के नामी शिक्षण संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन्हें नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस तैनात है। इसके अलावा बेरिकेटिंग भी की गई है। यह प्रदर्शन शुल्‍क बढ़ोत्तरी को लेकर है। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने बताया, "पिछले 15 दिनों से हम फीस की बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां करीब 40 फीसदी स्टूडेंट्स गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं, वे स्टूडेंट्स यहां कैसे पढ़ाई कर पाएंगे?"

    JNU में दीक्षांत समारोह, कैंपस के बाहर फीस बढ़ोत्तरी और हॉस्‍टल टाइमिंग को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    छात्रों के उग्र प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या जवान तैनात कर दिए हैं। छात्रों को रोकने के लिए बेरिकेटिंग भी की गई है। छात्रों ने बेरिकेटिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज जेएनयू में दीक्षांत समारोह होने वाला है और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का कहना है कि बिना सस्ती शिक्षा के जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह उन्हें मंजूर नहीं है। दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु भी शामिल हो रहे हैं। इस बार जेएनयू प्रशासन ने दीक्षांत समारोह वसंत कुंज स्थित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन सभागार में रखा गया है।

    यह है छात्रों की मांगें

    • प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया जाए।
    • हॉस्टल में छात्रों से कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाए।
    • हॉस्टल में आने-जाने के लिए समय सीमा को खत्म किया जाए।
    • हॉस्टल में ड्रेस कोड नहीं लागू किया जाए।
    • नया हॉस्टल मैन्यू पूरी तरह रद किया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+