JNU छात्रों ने HRD पैनल से की मुलाकात, कहा- जबतक मांगें पूरी नहीं होगी, जारी रहेगा प्रोटेस्ट

नई दिल्ली। जेएनयू में फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों का विरोध लगातार जारी है। इसी बीच जेएनयू प्रशासन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपने आंदोलन को बंद करने और कक्षाओं में लौटने और शैक्षणिक गतिविधियों के सामान्य करने की अपील है। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह ने बुधवार सुबह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के एक पैनल से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों के साथ की गई मारपीट की जानकारी दी और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

JNU students meet HRD ministry panel, seek meeting with Vice Chancellor

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जेएनयूएसयू के सदस्य अक्षिता ने कहा कि, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने हमारी बात सुनी। हमने उन्हें बता दिया है कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और हम कुलपति के साथ एक बैठक चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, हमने दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पदाधिकारियों और एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक के बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने कहा कि, छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को उनकी आवश्यकताओं के लिए अनुपलब्ध और अनुत्तरदायी होने की शिकायत की है।

छात्रों ने दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज का ब्योरा भी दिया जब प्रदर्शनकारी जेएनयू के छात्र सोमवार को संसद की ओर मार्च कर रहे थे। जेएनयू के छात्रों और सरकारी अधिकारियों के बीच बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे बैठक शुरू हुई। इसमे छात्र संघ के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी समेत छात्र संघ के सभी 46 काउंसलर्स के साथ एमएचआरडी की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति बैठक हुई।

बैठक को लेकर जेएनयूएसयू जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि बैठक जेएनयूएसयू और काउंसलरों के सभी 4 पदाधिकारियों के बीच थी। हमने उन्हें जेएनयू में संकट के बारे में जानकारी दी। हमें बताया गया कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की सिफारिश की जाएगी। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, कैंपस के अंदर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि मंत्रालय की कमेटी से मिलने के बाद भी जेएनयू छात्र संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि प्रदर्शन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+