देशद्रोह के आरोपी जेल में मांग रहे हैं सिगरेट और बिरयानी
नयी दिल्ली। जेएनयू कैंपस में देशविरोधी नारे लगाने के आरोप में जेल में कैद उमर खालिद और अनिबार्न भट्टाचार्य ने पुलिस के सामने अपनी तीन डिमांड रखी हैं। खालिद ने पुलिस से सिगरेट, न्यूजपेपर और जेएनयू के खाने की फरमाइश की हैं और कहा है कि उसे कन्हैया कुमार के साथ रखा जाए। पुलिस से पूछताछ के दौरान सवालों के जवाब देने से पहले उसने सिगरेट, अखबार और कन्हैया कुमार के साथ रहने की मांग की है। दरअसल खालिद रेगुलर स्मोकर हैं। ऐसे में पुलिस के सामने अपनी ये मांग रखी, हलांकि पुलिस ने उसकी ये मांग नहीं मानी है। कौन था महिषासुर, क्यों मनाते हैं जेएनयू वाले उसका शहादत दिवस?

दोनों ने जेएनयू के पास स्थित ढाबे से मोमोज और बिरयानी खाने की फरमाइश की, लेकिन उनकी इस मांग को भी ठुकरा दिया गया। लेकिन उनके अखबार की मांग मानते हुए पुलिस ने उन्हें जेल में हिंदी का अखबार मुहैया कराया। आपको बता दें कि खालिद और अनिर्बान दोनों पुलिस कस्टडी में हैं। दोनों को जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें पुलिस से पूछताछ में खालिद ने देश विरोधी नारे लगाने से इनकार किया। लेकिन उसने ये जरुर कबूला कि उसने कश्मीर की आजादी को लेकर नारेबाजी की थी। खालिद ने दावा किया है कि उन्हें विदेशी पैसा नहीं मिला लेकिन पुलिस माओवादी लिंक पर जांच कर रही है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने खालिद, कन्हैया और अनिर्बान से अलग अलग पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications