Video: JNU कैंपस में खालिद की क्लास, कहा मुस्लिम हूं आतंकी नहीं

नयी दिल्ली। जेएनयू कैंपस में अफजल गुरु के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित करने और देशविरोधी नारे लगाने का आरोपी उमर खालिद कल जेएनयू कैंपस लौट गया। खालिद अपने दोस्तों के साथ कल शाम ही कैंपस लौट गया और लौटने के साथ ही उसने कैंपस में सभा आयोजित की। खालिद ने छात्रों के समूह को संबोधित करते हुए पुलिस, मीडिया और सरकार के खिलाफ बयानबाजी की और खुद को बेगुनाह बताया। जेएनयू प्रकरण के चलते दो टुकड़ों में बंटा राष्ट्र

umar khalid

उसने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार मीडिया ने गलत लोगों से पंगा ले लिया है, उन्हें भी जवाब देना होगा। अपने ऊपर पर लगे आरोपों को एक के बाद एक कर खालिद ने खारिज कर दिया । हलांकि अपने 14 मिनट के संबोधन में खालिद ने अफजल गुरु के समर्थन में लगाए गए नारों पर कुछ भी नहीं बोला। खालिद का ये वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। JNU की कहानी, तस्‍वीरों की जुबानी

स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए क्या कहा खालिद ने...

उमर खालिद का 14 मिनट का एक वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया गया।
खालिद ने कहा कि साथियो मेरा नाम उमर खालिद जरूर है, बट आई एम नॉट अ टेररिस्ट।
खालिद ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं मुस्लिम हूं।
खालिद ने कहा कि 10 दिनों में पहली बार ऐसा लगा कि मैं मुस्लिम हूं।
खालिद ने मीडिया को भी उनकी गलत छवि पेश करने के लिए लथाड़ा।
उसने कहा कि उसके सबंध 18-19 यूनिवर्सिट से है तो सबूत दिखाए जाए।

जानिए अफजल गुरु को फांसी के ठीक बाद क्या हुआ जेएनयू में?

कौन है खालिद?

उमर खालिद महाराष्ट्र का रहने वाला है।
वो डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन का नेता है।
खालिद पर 9 फरवरी को संसद पर हमले के गुनहगार अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+