JK: सोपोर में मारे गए 2 आतंकी, ग्रेनेड से किया था पुलिस पर हमला
बुधवार को सोपोर पुलिस थाने के बाहर पुलिस कैंप पर ग्रेनेड फेंका गया था, जिसमें 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सोपोर सेक्टर में पुलिस और आतंकियों की मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इन आतंकवादियों ने बुधवार को एक पुलिस कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया था, मारे गए आतंकियों की पहचान बशरत अहमद शेख और ऐजाज अहमद मीर के नाम से हुई है।

आपको बता दें कि बुधवार को सोपोर पुलिस थाने के बाहर पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका गया था, जिसमें 5 पुलिसकर्मी और 3 स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट
घाटी में हिजबुल कमाडंर सबजार बट के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट हो गई हैं, उन्हें आशंका है कि बुरहान वानी के एनकाउंटर मारे जाने के बाद जिस तरह से अचानक से घाटी में अशांति फैल गई थी, वैसी स्थिति फिर न बने, इसके लिए वे लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। घाटी में कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है और हालात तनावपूर्ण हैं।












Click it and Unblock the Notifications