JJP के अध्यक्ष अजय चौटाला का बयान, MSP को विधेयक में शामिल करे केंद्र सरकार

नई दिल्ली। किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार चौतरफा घिरी हुई नजर आ रही है। किसान प्रदर्शन को लेकर अभी तक तो विपक्षी दल केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे थे, लेकिन अब सहयोगी पार्टियों ने भी केंद्र पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। हरियाणा में बीजेपी के साथ सरकार चला रही जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि सरकार किसानों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे।

Ajay Chautala

Recommended Video

    Farmers Protest : किसानो और सरकार में बैठक बेनतीजा, 3 दिसंबर को अगली बैठक | वनइंडिया हिंदी

    MSP को विधेयक में शामिल करे सरकार- अजय चौटाला

    अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सरकार के मंत्री लगातार बयानबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन MSP को विधेयक में शामिल क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी लागू करने के लिए किसानों को पुख्ता आश्वासन दे। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता सड़कों पर परेशान है।

    'सरकार और किसानों की बातचीत का आएगा पॉजिटिव रिजल्ट'

    अजय चौटाला ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से ये मांग की है कि किसानों की मांग पर विचार किया जाए और जल्द इसका समाधान ढूंढा जाए। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि किसान संगठनों व केंद्र सरकार के बीच चल रही बातचीत के सकारात्मक परिणाम आएंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के 3 मंत्रियों और किसान संगठनों के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में एक अहम मीटिंग चल रही है, जिसमें किसानों को MSP पर प्रेजेंटेशन दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+