Jio Disney Hotstar: जियो ने क्यों बंद कर दिए डिज्नी+ हॉटस्टार वाले रीचार्ज? जानें पूरी डीटेल

Jio Disney Hotstar देश में मुख्य टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने टी-20 विश्वकप से पहले अपने यूर्जस को बड़ा झटका दिया है। जियो ने डिज्नी+ हॉटस्टार की फ्री सर्विस ऑफर करने वाले अपने कई प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है। जियो के इस फैसले के बाद अब क्रिकेट के दीवानों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अब वे डिज्नी+ हॉटस्टार आईपीएल मैच या क्रिकेट के अन्य मुकाबले नहीं देख पाएंगे। हम आपको बताते रहे है कि जियो ने ये कदम क्यों उठाया?

इसलिए बंद कर दिए गए ये वाले रिचार्ज

इसलिए बंद कर दिए गए ये वाले रिचार्ज

रिलायंस जियो के इस फैसले के बाद आईपीएल सीज़न अब ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी +हॉटस्टार पर उपलब्ध नहीं होंगे। दरअसल जून में बीसीसीआई द्वारा आयोजित आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली में स्टार इंडिया ने आईपीएल के टीवी और वायकॉम ने डिजिटल राइट्स खरीद लिए थे। जिसके बाद आईपीएल डिजिटल के अधिकार वायकॉम 18 के पास हैं। वायकॉम 18 Reliance Industries Limited का एक हिस्सा है।

क्रिकेट लवर्स के लिए बड़ा झटका

क्रिकेट लवर्स के लिए बड़ा झटका

इन प्लान को बंद करके जियो ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि 16 अक्टूबर से क्रिकेट टूर्नामेंट टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है जो कि डिज्नी+हॉटस्टार पर ही आएगा। ऐसे में पहले जो सब्क्रिप्शन फ्री में मिल रहा था, उसके लिए अब पैसे देने होंगे। अब देखना होगा कि, जियो अपने ग्राहकों को किस प्लेटफॉर्म पर वर्ल्ड कप देखने की सुविधा देगा।

पहले इन प्लान्स पर मिलता थी ये सुविधा

पहले इन प्लान्स पर मिलता थी ये सुविधा

जियो के 499, 601, 799, 1099, 333, 419, 583, 783 और 1199 रुपये वाले प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार फ्री मिलता था। अब इन प्लान को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। जियो के पोर्टफोलियो में डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देने वाले अब केवल दो प्लान बचे हैं। ये प्लान 1499 रुपये और 4199 रुपये के हैं। हालांकि अभी क्लियर नहीं है कि यह प्लान कब तक रिचार्ज के लिए मौजूद रहेंगे।

4199 रुपये वाले प्लान में देख सकेंगे हॉटस्टार

4199 रुपये वाले प्लान में देख सकेंगे हॉटस्टार

जियो का यह प्लान 365 दिन तक चलता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 3जीबी के हिसाब से टोटल 1095जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। इस प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ जियो ऐप्स का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+