जिन्ना की तस्वीर का समर्थन कर मुसलमान अपने पूर्वजों का अपमान कर रहे: वीके सिंह
नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ कार्यालय में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि जिन्ना की तस्वीर का समर्थन करने वाले मुसलमान अपने पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं। रविवार को वीके सिंह ने जिन्ना की तस्वीर का समर्थन कर रहे मुसलमान देश के उन महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। जिन्होंने जिन्ना की टू नेशन थ्योरी को नकार दिया था और पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था।

वीके सिंह ने कहा कि जिसके हाथ खून से रंगे हों, क्या उसकी तस्वीर दीवार पर लगाएंगे? केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि एएमयू में लगी जिन्ना की तस्वीर भाजपा नेता इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार शख्स की तस्वीर जनता के पैसे से चलने वाले संस्थान में लगाने को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
वीके सिंह ने मामले को हिन्दू-मुस्लिम बनाते हुए कहा कि कुछ हिन्दू होकर जिन्ना की तस्वीर के समर्थन में खड़े हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ये उनकी आजादी है। ऐसे में लोगों को यह भी देखना चाहिए कि क्या आप उस आदमी की कोई फोटो घर में लगाएंगे, जिसके हाथ हमारे अपनों के खून से रंगे हों। वीके सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हमारे देश के अग्रिम संस्थानों में गिना जाता है। ऐसे में वहां ऐसा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications