13 लाख की चरस लेकर थाने पहुंची महिला, बोली- मैं अपने तस्कर पति से तंग आ चुकी हूं, उसे गिरफ्तार करो

जींद। हरियाणा के जींद में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका पति नशे के कारोबार से जुड़ा है। महिला अपने साथ 5 किलो चरस लेकर पहुंची थी, जिसकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख रु बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

जींद पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वह उसकी हरकतों से तंग आ चुकी है। महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति राजेंद्र और उसके दोस्त डॉ. राजेश के खिलाफ मारपीट, नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार करने उसके घर भी पहुंची थी, लेकिन वह फरार हो चुका था। बताया जाता है कि नशा तस्करी के मामले में राजेंद्र को 8 साल की सजा भी हो चुकी है।

पति को पहले भी हो चुकी है 8 साल की सजा

पति को पहले भी हो चुकी है 8 साल की सजा

अभी सजा पूरे हुए बमुश्किल हफ्ता ही गुजरा है कि ये मामला सामने आया है। राजेंद्र की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि जेल से बाहर आते ही उसके पति ने फिर से नशे के कारोबार को शुरू कर दिया। नशे की तस्करी से उसकी पत्नी परवीन परेशान हो चुकी थी। पति को समझाने की कोशिश के बाद भी जब वह नहीं माना तो पत्नी 5 किलो चरस के साथ थाने जा पहुंची।

दोनों आरोपी फरार

दोनों आरोपी फरार

उसने अपने पति पर कई आरोप लगाए। इस मामले में थाना इंचार्ज दिनेश कुमार का बयान आया है। थाना इंचार्ज ने बताया कि चरस भरे बैग के साथ उक्त महिला रोहतक रोड पुलिस चौकी आई और अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनको गिरफ्तार करने के लिए चार टीम का गठन किया जा रहा है। पुलिस ने महिला के बयान को मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज कराया है। ताजा जानकारी मिलने तक अभी भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+